|

समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाएं अफसर: बिष्ट

देहरादून। विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करने की जरूरत है ताकि समस्याओं के निराकरण में तेजी लाई जा सके। श्रममंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने विधानभवन में विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। श्रम मंत्री ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के वेतन, बीमा एवं स्वास्थ्य के संबंध में बोर्ड का गठन किया जा रहा है। यह निश्चित है कि मजदूरों के वेतन का पुनरीक्षण कर वेतन वृद्धि की जाएगी। किसी फैक्टरी या प्रतिष्ठान में महिला कर्मकार से शाम सात बजे के बाद काम नहीं लिया जाएगा। यदि काम लेना हो तो इसके लिए श्रमायुक्त से अनुमति रात दस बजे के बाद कंपनी को कर्मकार को घर छोड़ने की व्यवस्था करनी होगी। काबीना मंत्री ने कहा कि विभागीय अफसरों को निर्धारित अंतराल पर क्षेत्र में जाकर मजदूरों की वास्तविक स्थिति से अवगत होकर उनकी समस्याओं के दूर करने को प्रभावी कार्यवाही करने की जरूरत है। काबीना मंत्री ने कहा कि बालश्रम समाप्त करने को लेकर सख्ती की जाएगी। उन्होंने विशेष अभियान चलाकर बाल श्रमिकों को स्कूल भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बिष्ट ने बंधुवा मजदूरी पर नजर रखने, संभावित खतरों से श्रमिकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

(साभार - जागरण)

Posted by Unknown on 21:32. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाएं अफसर: बिष्ट"

Leave a reply