|

छत्रे सुब्बा से मिले सिक्किम भाजपा अध्यक्ष

कालिम्पोंग। गोरखा लिबरेशन आर्गेनाइजेशन के पूर्व प्रमुख छत्रे सुब्बा से गुरुवार को सिक्किम के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद्म बहादुर क्षेत्री ने मुलाकात की। छत्रे सुब्बा के आवास पर वह आधी घंटे से ज्यादा समय तक रहे और इस दौरान उनका हालचाल जाना। इस बैठक को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए गए और इससे राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। इस बारे में छत्रे सुब्बा ने कहा कि सभी लोगों से उनका संपर्क है और उनसे इसीलिए लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। पहाड़ और सिक्किम की राजनीतिक हकीकत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में कोई मिलने के लिए आए तो इसे राजनीतिक मुलाकात नहीं समझा जाना चाहिए। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि वह काफी ज्यादा उम्र के हो गए हैं और उन्हें नहीं लगता कि कोई पार्टी उन्हें अपने साथ शामिल करेगा।

यह भी साफ किया कि कई लोग अपने दल का झंडा लेकर साथ आए थे, लेकिन पद्म बहादुर क्षेत्री अपने साथ झंडा लेकर नहीं आए थे। दूसरी ओर, पद्म बहादुर क्षेत्री ने कहा कि वह शुरू से ही अलग राज्य गोरखालैंड के समर्थन में हैं और इसके लिए हमेशा वह आंदोलन का पक्ष लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्रे सुब्बा गोरखालैंड आंदोलन के हीरो रहे हैं और गोरामुमो प्रमुख व तत्कालीन दार्जिलिंग गोरखा पार्वत्य परिषद सुभाष घीसिंग पर हमले के आरोप में उन्होंने साढ़े 10 वर्ष की सजा काटी। इसमें पूर्व की सरकार की भूमिका थी और उसके षड्यंत्र के कारण उन्हें इतने दिन जेल में बिताने पड़े। भाजपा नेता ने छत्रे सुब्बा को अपना बड़ा भाई बताया और मुलाकात को सकारात्मक बताया।

Posted by Unknown on 10:15. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "छत्रे सुब्बा से मिले सिक्किम भाजपा अध्यक्ष"

Leave a reply