|

भूकंप ने मचाई तबाही, सिक्किम में 6 मौते

नई दिल्ली। तेज भूकंप के झटकों से रविवार की शाम नेपाल, भूटान, बांग्लादेश सहित करीब आधा हिंदुस्तान हिल उठा। नॉर्थ ईस्ट, बंगाल, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान के साथ-साथ एनसीआर में भी झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई। अभी लोग इससे संभले भी नहीं थे कि करीब 30 मिनट बाद सिक्किम फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार इसकी तीव्रता 4.8 थी। दोनों भूकंप के केंद्र सिक्किम में ही थे। अब तक सिक्किम में 6, नेपाल में 9 और बिहार में 2 व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है। सिक्किम, नॉर्थ बंगाल और उत्तरी बिहार में जमीन धंसने की खबरें आ रही हैं। फोन सेवा ठप हो गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए सुरक्षाबल के जवान रवाना हो गए हैं। वायुसेना के 6 विमान भी गंगटोक के लिए रवाना हो गए हैं। सिक्किम में भारी बारिश के कारण बचाव में राहतकार्य में दिक्कत आ रही है। भूकंप के बाद नेपाल में 9 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है। सिक्किम में 6 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा घायल हैं। बिहार के भागलपुर और नालंदा में 1-1 मौत की खबर है। पटना में एक 3 मंजिला इमारत गिर गई है। बिहार के कई जिलों से बिल्डिंग गिरने की खबरें आ रही हैं।

नालंदा और कटिहार में 2-2 मकानों के गिरने की खबर आ रही है। चीन बॉर्डर के पास आईटीबीपी की दो इमारतें गिर गई हैं। जमीन धंसने से रास्तों के बंद होने के कारण सिक्किम और दार्जीलिंग में कई सैलानी फंसे हुए हैं। रविवार की शाम 6 बजकर 10 मिनट पर आए इस भूकंप से देश का करीब आधा हिस्सा हिल उठा। इसका केंद्र सिक्किम में गंगटोक से करीब 68 किलोमीटर दूर था। यह इलाका कंचनजंगा नैशनल पार्क में पड़ता है। भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से 20.7 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप ने नॉर्थ ईस्ट से लेकर राजस्थान तक को हिला दिया है। सिक्कम में ज्यादा तेज झटके आए हैं। सिक्किम में शाम 6 बजकर 41 मिनट पर दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार तीव्रता कम थी। प्रधानमंत्री में ने सिक्कम के सीएम से बातकर स्थिति का जायजा लिया है। साथ ही पीएम ने मदद का आश्वासन दिया। भूकंप के बाद सेना ने आपात बैठक बुलाई है। दिल्ली में आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की भी बैठक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, नॉर्थ ईस्ट, बंगाल, बिहार, नेपाल और भूटान में इसके झटके ज्यादा महसूस किए गए। इन इलाकों में भूकंप के बाद लोगों में भय का वातावरण है। लोग अपने घरों से बाहर आ गए हैं। कोलकाता और नॉर्थ ईस्ट के कई जिलों से मकानों में दरार पड़ने की खबरें आ रही है ।
(साभार - नभाटा)

ताज़ा ख़बरों के अनुसार भारतीय तिब्बत सीमा सुरक्षा बल ने सिक्किम के टेगौन इलाके से तकरीबन 200 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है । अभी भी इस घटना के बाद रात के अँधेरे के कारण बचाव कार्य में मुश्किले आ रही है । कुल 400 लोग बचाव कार्यो में लगे है । बचाए गए लोगों को टेंटो में रखे जा रहे है साथ ही इन लोगों को प्राथमिकी चिकित्सा भी दिया जा रहा है । इसके अलावा मंगन नामक जगह में एक चर्च भूकंप के झटको के बाद गिर गया और इसके मलबे में दबकर पादरी की मौत हो गई है

Posted by Unknown on 09:26. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "भूकंप ने मचाई तबाही, सिक्किम में 6 मौते"

Leave a reply