|

विकास के लिए एकजुटता जरूरी - गोजयुमो

कर्सियांग। रोहिणी गोजमुमो प्रखंड कमेटी की सभा प्रमोद क्षेत्री की अध्यक्षता में रोहिणी मोर्चेबुंग गोजमुमो पार्टी कार्यालय में हुई। सभा में युवा मोर्चा प्रखंड कमेटी सदस्य सुरेश तामंग ने रोहिणी में एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। सचिव राई ने क्षेत्र विकास के लिए मनमुटाव को त्यागकर सभी से एक साथ रहने का आह्वान किया। प्रमुख सलाहकर बिटिस प्रधान ने रोहिणी क्षेत्र के सड़क, पेयजल सहित अन्य विकासमूलक कार्यो में बाहर से किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप नहीं करने का आह्वान किया। विकासमूलक कार्यो का टेंडर क्षेत्र वासियों को ही देने की मांग भी की गई। सुजाता राई ने कहा कि नारी मोर्चा के सदस्यों ने जी जान लगाकर पार्टी की सहायता की है और इसके विकास के हर योगदान दिया जाएगा। भविष्य में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। विकास परक कार्यो में नारी मोर्चा को भी साथ रखने पर ध्यान देना आवश्यक है। इससे नारियों को वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप प्रधान ने रोहिणी के जनता के हित को ध्यान में रखकर कार्य करने की प्रतिबद्धता की बात को फिर दोहराया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद क्षेत्री ने कहा कि गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन के चुनाव के बाद रोहिणी क्षेत्र के समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इसके लिए सभी कार्य योजना अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने तैयार कर ली है और इसके परिणाम दिखाई देंगे। सभा को राजमान राई, सूर्य बहादुर तमांग, आरबी थापा ने भी संबोधित किया। सभा के निर्णय अनुसार रोहिणी क्षेत्र में विकासमूलक कार्यो के लिए युवा मोर्चा प्रखंड कमेटी के मार्फत आवेदन करना अनिवार्य है। संचालन सुंदर राई ने किया।

Posted by Unknown on 22:23. Filed under , , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "विकास के लिए एकजुटता जरूरी - गोजयुमो"

Leave a reply