|

नियम विरूद्घ बन रहे भवन प्रशासन की कमजोरी

दार्जिलिंग। क्रांतिकारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष आरबी राई ने कहा कि सिक्किम, पहाड़ सहित अन्य स्थानों पर आए भूकंप के कारण करोड़ों की क्षति हुई है और कई लोगों की जान चली गई। सही मायने में पहाड़ में आपदा का आना अब स्वाभाविक हो गया है। इसके पीछे प्रशासन की कमजोरी है। अवैध निर्माण पर रोक लगाया जाए तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है। मंगलवार को बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग सहित अन्य स्थानों पर बड़ी-बड़ी इमारतें बन रही हैं और अधिकारी सबकुछ जानते हुए इससे मुंह छिपा रहे हैं।

इन्हें सिक्किम से सबक लेने की आवश्यकता है और इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में मुसीबत बढ़ जाएगी। इससे जान-माल का काफी नुकसान होने की भी संभावना बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगरपालिका ने भवन और व्यवसायिक भवनों के निर्माण के लिए मानक तो तय कर दिये हैं, लेकिन इसे स्वयं अधिकारी ही भूल गए हैं। लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं और लोगों को इससे काफी समस्या हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन लगातार इसकी अनदेखी कर रहा है। प्राकृतिक प्रकोप के कारण पूर्व में भी कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अवैध निर्माण पर रोक लगाया जाना चाहिए। नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुमंजिला इमारतें सत्ता दल को खुश करने के लिए बनाया जा रहा है और अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। आरबी राई ने सिक्किम में भूकंप से मरने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

Posted by Unknown on 10:19. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "नियम विरूद्घ बन रहे भवन प्रशासन की कमजोरी"

Leave a reply

Recently Commented

Recently Added

Popular Posts