|

पुनर्जन्म की बात अभी जल्दबाजी होगी - दलाई लामा

धर्मशाला तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने शनिवार को कहा कि उनके पुनर्जन्म के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि राजनीतिक अंत की घोषणा के लिए चीन सहित किसी अन्य द्वारा चुने गए व्यक्ति को मान्यता अथवा स्वीकृति नहीं देनी चाहिए। दलाई लामा ने एक बयान में कहा, "जब मैं 90 वर्ष के करीब पहुंचूंगा तो मैं तिब्बती बौद्ध परम्परा के बुजुर्ग लामाओं, तिब्बती जनता और तिब्बती बौद्ध धर्म के अनुयायियों से परामर्श करूंगा और इसका पुनर्मूल्यांकन करूंगा कि दलाई लामा की संस्था आगे चलनी चाहिए कि नहीं।" उन्होंने कहा, "हम इस आधार पर पुनर्जन्म के बारे में निर्णय लेंगे।" क्रमानुसार 14वें दलाई लामा ने कहा, "यदि यह निर्णय लिया जाता है कि दलाई लामा का पुनर्जन्म आगे होना चाहिए और 15वें दलाई लामा की पहचान करने की जरूरत है तो इसकी जिम्मेदारी दलाई लामा के गाडेन फोद्रांग ट्रस्ट के सम्बंधित अधिकारियों पर होगी।" दलाई लामा (77) ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अगले दलाई लामा की पहचान के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करेंगे।


Posted by Unknown on 22:08. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "पुनर्जन्म की बात अभी जल्दबाजी होगी - दलाई लामा"

Leave a reply