|

विमल गुरुंग ने विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा

दार्जिलिंग। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा प्रमुख विमल गुरुंग ने बुधवार को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न स्कूलों और प्राचीन स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भूकंप प्रभावित लोगों से बातचीत की और उन्हें मदद का आश्वासन भी दिया। उनके साथ गोजमुमो के कई नेता भी मौजूद रहे। कई लोगों ने अपनी व्यथा विमल को सुनाई और अपने घर में पड़ी दरारों का दिखाया। बीते रविवार को आए भूकंप के दौरान यहां के पुराने ठाकुरबाड़ी मंदिर में दरारें गई हैं। कई वर्ष पुराने इस मंदिर में दरारों के अलावा अन्य कई प्राचीन स्थान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह मंदिर के प्रति पहाड़ के लोगों में काफी आस्था है और इसके शिखर गर्भगृह में दरारों के आने से भक्त उदास हैं। यहां प्रतिदिन भक्तों की भारी भीड़ होती है और रोज सुबह-साम यहां भक्तों की कतार लगती है।

Posted by Unknown on 10:10. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "विमल गुरुंग ने विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा"

Leave a reply