कोलकाता में हवाईअड्डा अधिकारी की मौत
कोलकाता। कोलकाता हवाईअड्डे के हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) भवन की आठवीं मंजिल से गिरकर शनिवार को एक हवाईअड्डा अधिकारी की मौत हो गई। बेलघारिया (उत्तरी 24 परगना) के उपमंडल पुलिस अधिकारी सुदीप रॉय ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के एटीसी के महाप्रबंधक के.के. गुप्ता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। रॉय ने कहा, ''लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि उन्होंने आत्महत्या के लिए छलांग लगाई या कोई दुर्घटना हुई या किन्हीं अन्य कारणों से उनकी मौत हुई। हम जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे है।'' एक अन्य पुलिस अधिकारी का हालांकि दावा है कि गुप्ता ने आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है।