|

छत्रे सुब्बा बोले थका हूं, आराम करुंगा

कालिम्पोंग। करीब साढ़े 10 वर्ष जेल में बिताने के बाद शुक्रवार को रिहा हुए गोरखा लिबरेशन आर्गेनाइजेशन के प्रमुख छत्रे सुब्बा देर रात कालिम्पोंग पहुंचे। यहां अपने समर्थकों से मिलकर वह फूले नहीं समा रहे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह इतने दिन जेल में बिताने के बाद काफी थक गए हैं और आराम करना चाहते हैं। जेल में बिताए गए अनुभव के सवाल पर उन्होंने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि कानून भी ऐसा कर सकता है। हालांकि सभी आरोप बेबुनियाद साबित हुए और सच की जीत हुई। यह भी कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से वह काफी थकान महसूस कर रहे हैं। इसके बाद वह अपनी पत्‍‌नी के साथ अपने सफेद स्कार्पियो से अपने रौसें स्थित घर के लिए रवाना हो गए।

Posted by Unknown on 10:45. Filed under , , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "छत्रे सुब्बा बोले थका हूं, आराम करुंगा"

Leave a reply