|

'टाईगर' पटौदी के सुपुर्द-ए-खाक की तस्वीरें

गुड़गांव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी को शुक्रवार को सुपुर्द--खाक कर दिया गया। इस महान क्रिकेट खिलाड़ी को अंतिम विदाई देने की आखिरी रस्म पटौदी गांव में हुई, जहां उनके पुरखे रहा करते थे। पटौदी का गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इंतकाल हो गया था। फेफड़े में गम्भीर संक्रमण के कारण पटौदी का लगभग एक महीने से इलाज चल रहा था। तमाम प्रयासों के बावजूद चिकित्सक उन्हें नहीं बचा सके। वह 70 वर्ष के थे।

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के पति और फिल्म अभिनेता सैफ अली खान तथा सोहा अली खान के पिता पटौदी ने गुरुवार शाम 5.55 बजे अस्पताल के गहन चिकित्सका कक्ष में अंतिम सांस ली थी। उनके दोनों फेफड़े ऑक्सीजन को साधारण अवस्था में गुजरने नहीं दे रहे थे। संक्रमण के दौरान मरीज काफी अधिक कार्बन डॉइऑक्साइड छोड़ता है। सुपुर्द-ए-खाक के लिए पटौदी के पार्थिव शरीर को जब दिल्ली के वसंत विहार स्थित आवास से गुड़गांव ले जाया जा रहा था, उस वक्त राजनीति, खेल, फिल्म एवं समाज के सभी वर्गो के विशिष्ठ लोग उनके आवास पर मौजूद थे।

Posted by Unknown on 05:20. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "'टाईगर' पटौदी के सुपुर्द-ए-खाक की तस्वीरें"

Leave a reply