|

खंडूरी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाएगी BJP

देहरादून . दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने मेजर जनरल (रिटा.) भुवन चंद्र खंडूरी शनिवार 77 वर्ष पूरे कर 78 वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। कई गणमान्य लोगों ने जन्म दिन खंडूरी को बधाई दी है। खंडूरी का जन्म दिन भाजपा सेवा दिवस के रूप में मनाएगी।खंडूरी ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी दूसरी पारी भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलकर शुरू की है। उन्होंने कई कदम उठाए हैं। इनमें नेताओं तथा अफसरों को 15 अक्टूबर तक अपनी संपत्ति का ब्योरा देने के निर्देश, लोकायुक्त को प्रभावी बनाने की पहल के अलावा लोक सेवा अधिकार, बेनामी संपत्ति जब्त करने और कार्मिकों के लिए स्थानांतरण संबंधी विधेयक वह विधानसभा में पारित कराने में सफल रहे हैं।

मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के निवासी खंडूरी का जन्म एक अक्टूबर 1934 को देहरादून में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर उन्होंने इलाहाबाद विश्व विद्यालय से बीएससी, बीई, एमआईई लांग डिफेंस मैनेजमेंट कोर्स किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मिलिट्री इंजीनियरिंग कालेज पुणे, इंस्टीट्यूट आफ नई दिल्ली, इंस्टीट्यूट आफ डिफेंस मैनेजमेंट सिकंदराबाद से उच्च शिक्षा ग्रहण की। सैन्य सेवा से निवृत्त होने के बाद वे 1991 में पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद चुने गए। इसी सीट से वे चार बार सांसद चुने गए। केंद्र सरकार में मंत्री रहे और पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी ने खंडूरी के 78वें जन्म दिन में उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दूसरी बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन होकर उन्होंने सुशासन स्थापना की ओर कदम बढ़ाए हैं। उधर भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी उर्बादत्त भट्ट ने बताया कि खंडूरी के जन्म दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जन्म दिन पर बीमार तथा असहाय लोगों की सेवा में अस्पतालों, अनाथालयों में फल वितरित किए जाएंगे।

Posted by Unknown on 20:49. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "खंडूरी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाएगी BJP"

Leave a reply