|

जैव विविधता के प्रति युवा तय करें अपनी भागीदारी

कालिम्पोंग। जैव विविधता के प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। इसके संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करना होगा। खास तौर पर युवाओं को इसमें अपनी भागीदारी तय करनी होगी और ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में पेड़-पौधों और जीवों की कई प्रजातियां गायब हो जाएंगी। इससे प्रकृति पर खतरा आएगा और सभी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह विचार मंगलवार को कालिम्पोंग महाविद्यालय की ओर से लाभा हाईस्कूल में जैव विविधता संरक्षण विषयक जागरुकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस समय कई स्थानों पर ऐसे पौधे हैं, जिससे प्रकृति का संतुलन बना हुआ है। ऐसे में अंधाधुंध कटाई और इसकी उपेक्षा हो रही है। इससे यह प्रजातियां लुप्त होती जा रही हैं और इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह गायब हो जाएंगी। इस लिहाज से खुद की सुरक्षा और संरक्षा के लिए इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसमें युवाओं छात्रों को जागरूक किया जाना जरूरी है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन से जैव विविधता के महत्व को बताया और इसके संरक्षण को जरूरी बताया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान चित्र बनाओ निबंध प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में डॉ. जेपी प्रधान, हिरेंद्र कुमार गौतम, डॉ. जयश्री प्रधान सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।

Posted by Unknown on 09:45. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "जैव विविधता के प्रति युवा तय करें अपनी भागीदारी"

Leave a reply