|

छात्रों को बनाएं अच्छा नागरिक - बीसी खंडूरी

देहरादूनमुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि शिक्षण संस्थान छात्रों को अच्छा नागरिक बनाएं। शिक्षक छात्रों में अच्छे संस्कार विकसित करें। इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खंडूरी ने कहा कि शिक्षा ही किसी देश का भविष्य तय करती है। छात्रों का संस्कारित और अनुशासित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु रहा है, पूरी दुनिया ने भारत से ज्ञान प्राप्त किया है। बच्चे अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को पाश्चात्य सभ्यता और संस्कृति का अंधानुकरण नहीं करना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिए अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा पर जो खर्च होता है वह पीढ़ी निर्माण पर होता है। उन्होंने शिक्षा से अच्छे संस्कार मिलते हैं और अच्छे संस्कार से व्यक्तित्व निर्माण होता है। बच्चे को जैसे संस्कार मिलते हैं, उसी आधार पर वह आगे बढ़ता है।

गरीब बच्चों को भी अच्छी व गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सके इस दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए। यह सदी सूचना प्रौद्योगिकी और बॉयोटेक्नोलॉजी की है, इसलिए बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जानी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश पहले है और पार्टी बाद में। देश से भ्रष्टाचार जैसी बुराई समाप्त होनी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा देवभूमि उत्तराखंड आस्था और श्रद्धा का केंद्र है, यहां के तीर्थ स्थलों के विकास पर ध्यान केंद्रित किए जाने की आवश्यकता है। संस्थान के संस्थापक रविंद्र सिन्हा ने विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री विजया बड़थ्वाल, विधायक गणेश जोशी, बिहार के विधायक भोलाराम, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, स्कूल के चेयरमैन आरके सिन्हा, रितुराज सिन्हा व शंकरचंद रमोला आदि मौजूद थे।

Posted by Unknown on 05:09. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "छात्रों को बनाएं अच्छा नागरिक - बीसी खंडूरी"

Leave a reply