|

सिक्किम भूकम्प में मरने वालों की संख्या 61 हुई

गंगटोक.सिक्किम में आए भूकम्प में मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। प्रभावित इलाकों में बचावकर्मी मलबे में दबे जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन से राहत एवं बचाव कार्य में बाधा पहुंच रही है। इस बीच स्थानीय लोग सदमे की स्थिति में हैं। रविवार को आए 6.8 तीव्रता के इस भूकम्प में भारत के उत्तर और पूर्व का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आया था। नेपाल, तिब्बत और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी इससे तबाही हुई है। अधिकारी ने बताया कि इस विनाशकारी भूकम्प में करीब 350 लोग घायल हैं। करीब 2,000 लोगों ने सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए अस्थायी राहत शिविरों में शरण ली है।
शैक्षिक संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद हैं। सिक्किम के बाहर से यहां आकर पढ़ाई करने वाले छात्र भूकम्प के नए झटकों की डर से अपने-अपने शहर लौट गए हैं। उत्तरी सिक्किम में ज्यादा तबाही हुई है। घरों को बहुत नुकसान पहुंचा है। कई लोग तो फुटपाथ पर रातें गुजार रहे हैं।मनगन की रहने वाली 65 वर्षीया माया देवी का कहना है, "हम रात के समय अपने घर में अंदर जाने से डर रहे हैं और इसलिए खुले में रात गुजार रहे हैं।" राष्ट्रीय राजमार्ग 31 ए से भूस्खलन से जमा हुआ मलबा हटाकर इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। अब सिक्किम और शेष दुनिया के बीच सड़क मार्ग शुरू हो गया है। यह सड़क मार्ग राजधानी गंगटोक को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से जोड़ता है।

तस्वीरें देखे

सिक्किम में आये विनाशकारी भूकंप की पहली तस्वीरें

सिक्किम के भूकंप की एक्सक्लूजिव ताज़ा तस्वीरें - 2

Posted by Unknown on 23:24. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "सिक्किम भूकम्प में मरने वालों की संख्या 61 हुई"

Leave a reply