|

ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की दुर्लभ तस्वीरे

मुम्बई। मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह की हालत लगातार गम्भीर बनी हुई है। वह शुक्रवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे और वहां उनका ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल के प्रबंध न्यासी निकेत वी. मेहता ने यह बताया कि मरीज की निजता का ख्याल रखते हुए इस सम्बंध में विस्तृत रूप से कुछ नहीं बताया जा सकता। मेहता ने शनिवार दोपहर आईएएनएस से कहा, "जगजीत सिंह की हालत लगातार गम्भीर बनी हुई है।" मस्तिष्काघात के बाद शुक्रवार शाम 71 वर्षीय जगजीत सिंह की शल्य चिकित्सा हुई थी और इस समय वह गहन चिकित्सा कक्ष में हैं। सिंह व पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली मुम्बई में क्षणमुखनंदा हॉल में संगीत समारोह में प्रस्तुति देने वाले थे। बाद में समारोह रद्द कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। भारत में गजल सम्राट के नाम से मशहूर जगजीत सिंह व उनकी पत्नी चित्रा को देश की आधुनिक गजल गायकी का अग्रदूत माना जाता है।



जगजीत सिंह और चित्र का दिंवगत पुत्र विवेक
अपने पिता के साथ बचपन में




Posted by Unknown on 03:27. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की दुर्लभ तस्वीरे"

Leave a reply