|

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का 'देसी बायज'

एक बार फिर आपको हंसाने के लिए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी आ रही है , ये दोनों एक 'देसी बायज' नामक फिल्म में जल्द रुपहले परदे पर दिखाई देंगे । इससे पहले अक्षय और जॉन ने प्रियदर्शन की फिल्म गरम मसाला में साथ काम किया था । इस कामेडी फिल्म के निर्देशन की कमान मशहूर हास्य फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने संभाली है । फिल्म में नायिका का रोल दीपिका पादुकोण कर रही है । पहले इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी काम करने वाले थे लेकिन अंत में उनकी जगह संजय दत्त को फिल्म में लिया गया । फिल्म की कहानी कुछ यूँ है '" अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी है और संयोग की बात यह है कि दोनों एक ही क्लब में पोल डांसर का काम करते है और एक दूसरे को हर वक्त नीचा दिखाने के लिए कोशिशे करते रहते है।" इस फिल्म के कुछ पोस्टर और आधिकारिक प्रोमो आपके लिए पोस्ट कर रहा हूँ , उम्मीद करता हूँ आपको पसंद आयेगा ।





'देसी बायज' का आधिकारिक प्रोमो

Posted by Unknown on 22:03. Filed under , , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का 'देसी बायज'"

Leave a reply