|

लगातार बारिश से भूस्खलन की चिंता

सोनादा. लगातार हो रही बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इससे भूस्खलन की आने की प्रबल संभावना हो गई है। पिछले रविवार को आए भूकंप के बाद क्षेत्र में जगह-जगह भूस्खलन आने का सिलसिला जारी है और इससे लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। घरों में दरारें पड़ने और इसके मलबे में लोगों के दबने की घटना रोज हो रही है। भूकंप के तीन दिन पहले बारिश होने के कारण कच्ची जमीन बन गयी थी। यह भूकंप के कारण से खिसक गया। अभी पांच दिनों से यहां पर रुक-रुककर बारिश होने और कभी तेज धूप होने से खतरा बढ़ता जा रहा है। आस-पास के इलाकों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने और भूस्खलन आने से अभी तक कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है। लोग अपने घरों को छोड़कर किसी सुरक्षित स्थानों व राहत शिविरों में रह रहे हैं।

गोजमुमो दार्जिलिंग महकमा समिति के वरिष्ठ सदस्य हेम राई ने बताया कि इस क्षेत्र में भूकंप और भूस्खलन के कारण पीड़ित लोगों, उनके संपति के नष्ट होने के बाद भी अभी तक कोई सहायता नहीं दी गई है। शीघ्र ही राहत कार्यो और क्षतिपूर्ति के लिए प्रयास किया जाएगा। यहां के खंड अधिकारी ने अभी तक सिर्फ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया है, लेकिन अभी भी कई क्षेत्रों का उन्होंने दौरा नहीं किया है। पीड़ित परिवारों को ब्लॉक कार्यालय से केवल तारपोलिन ही मिला है। उन्होंने सोनादा क्षेत्र के नीचे फूलबारी चाय बगान में पूरा गांव जिसमें 64 घर है, उन सभी परिवारों को राहत शिविरों में रखा गया है। इस गांव को सिर्फ एक झटका लग गया तो पूरा गांव भूस्खलन के चपेट में चला जाएगा। छोटे-बड़े सभी गांव-बस्ती और चाय बागानों में दो हजार से ऊपर लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इसकी जानकारी खंड अधिकारी ने दी है।

Posted by Unknown on 21:37. Filed under , , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "लगातार बारिश से भूस्खलन की चिंता"

Leave a reply