|

कालिम्पोंग में देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

कालिम्पोंग। पुलिस ने देसी कट्टे के साथ राहुल त्रिखातरी नामक युवक को बीती रात ठाकुरबाड़ी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसने बुधवार दोपहर में कुछ भूटानी छात्रों के साथ लूटपाट की थी। इस बीच एक युवक ने उसकी फोटो अपने मोबाइल से खींच ली थी और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तलाशी के बाद उसके पास से एक कारतूस मिला। इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा बरामद किया गया। गुरुवार को उसे आ‌र्म्स क्ट के तहत जेल भेज दिया गया।

Posted by Unknown on 10:12. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "कालिम्पोंग में देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार"

Leave a reply