|

समस्याओं के निदान को हरसंभव होगी कोशिश

देहरादून। छावनी परिषद एसोसिएशन के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव एवं कैंट बोर्ड क्लेमनटाउन के उपाध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि छावनी क्षेत्रों की मध्य कमान स्तर की समस्याओं के निराकरण के लिए वह अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं आने देंगे। कंडारी ने शनिवार को विभिन्न महिला संगठनों की ओर से क्लेमनटाउन में आयोजित अभिनंदन समारोह में यह बात कही। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि कंडारी के एसोसिएशन का राष्ट्रीय महासचिव बनने पर अब विकास कार्यो में तेजी आएगी। कार्यक्रम में आशा, रेखा, रजनी गुरुंग, बीना नौटियाल, निर्मला, रमा लिंगवाल, शहनाज हुसैन आदि ने विचार रखे।

Posted by Unknown on 09:37. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "समस्याओं के निदान को हरसंभव होगी कोशिश"

Leave a reply