|

जनरल खंडूरी की वापसी बेहतर विकल्प: कोश्यारी

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि दूसरी पारी में मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के कदम सधे हुए हैं। जनता में इसका बहुत अच्छा मैसेज जा रहा है। उन्होंने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के पीछे भ्रष्टाचार को वजह तो नहीं माना, लेकिन यह कहा कि पार्टी ने बेहतर विकल्प को तरजीह दी। पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर आज सुबह से ही काफी गहमागहमी रही। दूर-दूर से अपनी फरियाद लेकर लोग आए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस बीच उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जनरल साहब ने मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी पारी में जनता की अपेक्षा के अनुसार अपने को ढालने की बेहतर कोशिश की है। इसका जनता के बीच बहुत अच्छा मैसेज गया है।


यह मानने को तैयार नहीं हैं कि अन्ना इफेक्ट की वजह से भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा बन गया और उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की वजह बना। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत पहले से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उनके अनुसार बेहतर विकल्प नेतृत्व परिवर्तन की मूल वजह है। मध्य प्रदेश में भी भाजपा इसे आजमा चुकी है। नेतृत्व परिवर्तन के इस प्रकरण में कई लोग उन्हें सूत्रधार मान रहे हैं। उन्होंने इसमें अपनी भूमिका से इंकार किया। भाजपा के आंतरिक सूत्र बताते हैं कि आने वाले चुनाव में कोश्यारी को चुनाव समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाने पर लगभग सहमति हो गई है, हालांकि उन्होंने इस मामले में भी अनभिज्ञता जताई। प्रदेश अध्यक्ष का पद स्वीकार न करने की वजह पूछने पर कोश्यारी ने चुटकी ली कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आए तो कोई बात है, आखिर कितनी बार प्रदेश अध्यक्ष बनता रहूंगा।

Posted by Unknown on 11:12. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "जनरल खंडूरी की वापसी बेहतर विकल्प: कोश्यारी"

Leave a reply