|

खंडूरी ही होंगे भाजपा के अगले सीएम - रविशंकर प्रसाद

देहरादूनसामूहिक नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कह चुके भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अब अपना स्टैंड बदलते हुए भुवन चंद्र खंडूरी को ही विधानसभा चुनाव में बतौर सीएम प्रोजेक्ट कर दिया है। प्रेक्षक के रूप में देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर खंडूरी ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। कुछ अरसा पहले भाजपा आलाकमान ने उत्तराखंड में अंदरूनी असंतोष को थामने के लिए ऐलान किया था कि उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव निशंक, खंडूरी और कोश्यारी के सामूहिक नेतृत्व में लड़े जाएंगे और चुनाव बाद विधायक नेता का चयन करेंगे। हालांकि आलाकमान के इस स्टैंड का कोई असर प्रदेश भाजपा के अंतर्कलह पर नहीं पड़ा और अंतत: इसकी परिणति नेतृत्व परिवर्तन के रूप में निशंक की विदाई और खंडूरी की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी में हुई। आज पार्टी ने अपना स्टैंड बदल दिया। राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर प्रसाद ने विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी के नेतृत्व में ही भाजपा विधानसभा चुनाव लड़ेगी और वहीं पार्टी के अगले मुख्यमंत्री भी होंगे।

Posted by Unknown on 21:26. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "खंडूरी ही होंगे भाजपा के अगले सीएम - रविशंकर प्रसाद"

Leave a reply