|

उत्तराखंड में चमत्कार करके दिखाएगी भाजपा -राजनाथ

देहरादून भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा उत्तराखंड चुनाव प्रभारी राजनाथ सिंह ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में चमत्कार करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में उत्साहव‌र्द्धक नतीजे आएंगे। भुवन चंद्र खंडूरी एवं उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन के बाद उत्तराखंड में आने वाले विधान सभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में चमत्कारिक नतीजे सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे माहौल भाजपा के पक्ष में होने लगेगा। पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक को बीच में ही बदले जाने संबंधी सवालों को वह टालते रहे। रेंजर्स ग्राउंड शामियाने से बाहर कीचड़ से लबालब था। पत्रकारों से घिरे राजनाथ सिंह किसी तरह सवालों के जवाब दे सके। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद भी थे। किसी तरह इस भीड़भाड़ से निकलकर दोनों अपने वाहन तक पहुंच पाए। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भुवन चंद्र खंडूरी के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। कुछ कार्यकर्ताओं ने निशंक तुम संघर्ष करो के नारे भी लगाए।

Posted by Unknown on 21:36. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "उत्तराखंड में चमत्कार करके दिखाएगी भाजपा -राजनाथ"

Leave a reply