|

"मायालू" ब्रिज का निर्माण तेज

दार्जिलिंग। पिछले दिनों भूस्खलन आने के बाद यहां के लेबुड कार्ट रोड क्षतिग्रस्त होने से यहां यातायात प्रभावित हो गया था। यहां समस्या का समाधान निकालने के लिए सेना के जवानों ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यहां पुल लगाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जवानों ने पूरे दिन इसके लिए काफी मशक्कत की और कार्य जारी रहा। इसके तहत यहां सुबह लोहा बिछाया गया। ब्रिज को मायालू का नाम दिया गया है। इसकी लंबाई डेढ़ सौ और चौड़ाई 72 फीट होगी। अधिकारियों ने बताया कि पुल लगाने में करीब एक हफ्ते का समय लगेगा और इसके कार्य काफी तेज किया जा रहा है। इसमें 113 इंजीनियर रेजीमेंट और चार डोगरा रेजीमेंट के जवान सहयोग दे रहे हैं। ब्रिज निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ पुल के पास लगी रही। पुल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी है और उन्होंने उम्मीद है कि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। सड़क भूस्खलन की चपेट में आने से यहां से लोगों का आवागमन बाधित हो गया था और लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

Posted by Unknown on 19:25. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for ""मायालू" ब्रिज का निर्माण तेज"

Leave a reply