|

हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए संयुक्त प्रयास की जरूरत

कर्सियांग। आकाशवाणी कर्सियांग की स्वर्ण जयंती पर पिछले 14 सितंबर से आकाशवाणी में आयोजित हिंदी दिवस पखवाड़ा समारोह गुरुवार को भव्य समारोह के बीच समापन हुआ। समारोह में सभी ने हिंदी राष्ट्रभाषा की अधिकारिक प्रयोग कर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का आग्रह प्रमुख अतिति एलपी यल्मो ने किया। अपने सेवाकाल में राजभाषा संसदीय समिति के सदस्य रहने के दौरान किये गए कार्यो का स्मरण करते हुए उन्होंने विभिन्न तथ्यों की जानकारी भी दी। केंद्र प्रमुख इज्जत सिंह ने सभी को उत्साहित होकर कार्यालय में हिंदी भाषा का प्रयोग करने का सुझाव दिया। समारोह में पूर्व में कई रंगारंग कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
लेखन पर कार्यशाला, निबंध-टिप्पणी, लेखन प्रतियोगिता, कविता पाठ, आशुभाषण प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई थी। उच्च शक्ति प्रसारण दूरदर्शन केंद्र, कर्सियांग परिसर में भी हिंदी दिवस पखवाड़ा समारोह संपन्न हुआ। केंद्र के सहायक अभियंता शंकर प्रमाणिक ने भारतीय संविधान एवं भारत सरकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए राजभाषा हिंदी के अधिकारिक प्रयोग को सुनिश्चित करने के लिए एक माहौल का निर्माण करने पर बल दिया। केंद्र निदेशक अभियंता एचसी देवनाथ ने कहा कि हिन्दी को बल देने के लिए सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है। समारोह में केंद्र के हिंदी अधिकारी विनोद कुमार मिश्र, केंद्र प्रमुख इज्जत सिंह सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किये। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद आकाशवाणी सेवा के उप निदेशक एसबी सुनुवार ने दिया।

(साभार - जागरण)

Posted by Unknown on 19:28. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए संयुक्त प्रयास की जरूरत"

Leave a reply