|

पहाड़ में गोरखाओ की सेना में भर्ती 15 व 16 नवंबर को

कालिम्पोंग। भारतीय सेना में जाने के लिए अगले माह 15 व 16 नवंबर को जवानों की भर्ती की जाएगी। इसमें स्थानीय गोरखा समुदाय के लोगों को लिया जाएगा। इसके लिए मानक निर्धारित हैं और विभिन्न वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए दिन व समय भी तय कर दिया गया है। भर्ती डिपोट के कर्नल एसएस अनजारिया ने बताया कि 15 नवंबर को राई, लिम्बु, तमांग के अलावा सेवारत सैनिक, सेवानिवृत्त, जवानों की विधवा के आश्रितों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 16 नवंबर को गुरुंग, मंगर, क्षेत्री, ठाकुरी, लेप्चा, भूटिया व अन्य जाति के अलावा सेवानिवृत्त, सेवारत जवानों, आश्रितों के परिवार के सदस्यों की भर्ती होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष निर्धारित है। भर्ती सुबह छह से साढ़े 11 बजे तक चलेगी। इस दौरान अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र भी उन्हें लाने होंगे।

Posted by Unknown on 10:03. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "पहाड़ में गोरखाओ की सेना में भर्ती 15 व 16 नवंबर को"

Leave a reply