|

छठपूजा के लिए महानंदा नदी के किनारे 200 घाट

सिलीगुड़ी। छठपूजा के लिए महानंदा नदी के किनारे दो सौ से अधिक घाट तैयार किए जा रहे हैं। सबसे पुराने घाट लालमोहन मौलिक घाट पर सफाई का काम पूरा हो गया है। वहां सोलह हजार से अधिक लोग छठपूजा के अवसर पर जुटते हैं। छठपूजा करनेवाले लोगों ने अपनी-अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए जगह चिह्नित कर उसकी सफाई की। गांधीनगर में भी नदी के किनारे घाट बनाने का काम शुरू हो गया। गांधीनगर छठपूजा सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने बताया कि घाटों पर सफाई की जा रही है। सजावट का काम सोमवार को शुरू किया जायेगा। गंगानगर एक व दो, संतोषीनगर समेत अन्य सभी घाटों पर छठपूजा के लिए तैयारी की जा रही है। कई जगहों पर अस्थायी पुल बनाये जा रहे हैं। गंगानगर व संतोषीनगर में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इसकी भी तैयारी हो रही है। कई जगहों पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। छठपूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बार भी बिहार के कई लोकप्रिय गायक यहां आनेवाले हैं। छठपूजा को लेकर बाजारों में भी भीड़ शुरू हो गई है। महंगाई के बावजूद छठपूजा सामग्री की बिक्री तेजी से हो रही है।

Posted by Unknown on 10:00. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "छठपूजा के लिए महानंदा नदी के किनारे 200 घाट"

Leave a reply