|

दार्जिलिंग के बिजनबाड़ी में पुल टूटा, 34 लोगों की मौत

दार्जिलिंग। दार्जिलिंग के नजदीक बिजनबाड़ी में शनिवार शाम रंगीत नदी पर बने पुल के टूट जाने से 34 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 60 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दो दर्जन से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। ये लोग गोरखा जन मुक्ति मोर्चा के पर्यटन में हिस्सा लेने गए थे। दरअसल, दिवाली के मौके पर बिजनबाड़ी में गोरखा मुक्ति मोर्चा का पर्यटन महोत्सव चल रहा था। इस पुल पर भी दो-ढाई सौ लोग खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे कि पुल अचानक टूट गया। यह पुल छोटी रंगीत नदी पर था। करीब दो सौ फीट की ऊंचाई से लोग अचानक नीचे गिरने लगे। जहां हादसा हुआ, वहां 3-3 कार्यक्रम एक साथ चल रहे थे।
नेपाली के लोकप्रिय गायक उदय व गायिका मनिला के कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। घायलों का दार्जिलिंग और सिलिगुड़ी के अस्पतालों में इलाज हो रहा है। गोरखा जन मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता और विधायक हरका बहादुर क्षेत्री ने कहा, ' पुल काफी पुराना था और कुछ दिन पहले आए भूकंप की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था। ' हादसे की खबर मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटना स्थल के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी भी हैं। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Posted by Unknown on 22:14. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "दार्जिलिंग के बिजनबाड़ी में पुल टूटा, 34 लोगों की मौत"

Leave a reply