|

बिजनबाड़ी पुल हादसा में मृतको की संख्या बढकर 36

दार्जिलिंग। दार्जिलिंग जिले के बिजनबाड़ी में शनिवार शाम रंगीत नदी पर बने पुल टूट जाने से हुए हादसे में मरने वालो की संख्या बढकर 36 हो गई। इस हादसे में 70 से अधिक लोग घायल हुए है। यह हादसा उस समय हुआ जब लकडी के पुल पर जनमुक्ति के एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे बडी तादाद में लोग पुल पार कर रहे थे। यह पुल सितंबर महीने में आए भूकंप के बाद से ही कमज़ोर बताया जा रहा था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी इलाके का दौरा करेंगे। दार्जिलिंग जिला प्रशासन का कहना है कि राहत कार्य में फायर ब्रिगेड की मदद ली गई है और साथ में पुलिस और आपदा प्रबंधन के लोग भी मदद कर रहे हैं। दार्जिलिंग क्षेत्र के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (CMOH) सुभीर भौमिक ने जानकारी देते हए बताया कि घायलों को उपचार के लिए अतिशीघ्र नोर्थ बंगाल मेडिकल कालेज अस्पताल सिलीगुड़ी में भेजा जा रहा है , और घटन्मास्थल पर एम्बुलेंसे भेजकर चिकित्सीय सहायता पहुंचाई जा रही है ।

Posted by Unknown on 22:19. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "बिजनबाड़ी पुल हादसा में मृतको की संख्या बढकर 36"

Leave a reply