|

"रॉ-वन" ने "बॉडीगार्ड" को पिटा, कमाए 61करोड

शाहरूख खान की दीपावली पर प्रदर्शित हुई फिल्म "रॉ-वन" बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म के हिन्दी वर्जन ने पहले तीन दिनों में रिकार्ड 61 करोड रूपए का बिजनेस किया है। जो सलमान खान की "बॉडीगार्ड" से लगभग आठ करोड रूपए अधिक है। कमाई के मामले में पहले दिन "बॉडीगार्ड" से पिछडी "रॉ-वन" ने दूसरे और तीसरे दिन रिकार्ड कमाई की और इस अवधि में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस अवधि में "बॉडीगार्ड" ने 52.60 करोड रूपए का बिजनेस किया था। जबकि "दबंग" ने करीब 49 करोड रूपए की कमाई की थी।
शाहरूख खान की "रॉ-वन" ने प्रथम दिन 18.5 करोड का व्यवसाय किया, जबकि "बॉडीगार्ड" ने 21.5 करोड का व्यवसाय किया था। पहले दिन पिछडी "रॉ-वन" ने "बॉडीगार्ड" के दूसरे और तीसरे दिन व्यवसाय के आधार पर मात देने में कामयाबी प्राप्त की है। जहां "बॉडीगार्ड" ने दूसरे दिन 17.5 करोड का व्यवसाय किया था, वहीं "रॉ-वन" ने 25.10 करोड का व्यवसाय करके "बॉडीगार्ड" को 7.60 करोड से पटखनी दी। जबकि तीसरे दिन "रॉ-वन" ने 16.5 करोड का व्यवसाय करके "बॉडीगार्ड" के 14 करोड के व्यवसाय को पीछे छोडा। इन तीन दिन के व्यवसाय के अनुसार "रॉ-वन" ने कुल 60.5 करोड का व्यवसाय किया है जबकि सलमान खान की "बॉडीगार्ड" 52.60 करोड का व्यवसाय कर पाई।

Posted by Unknown on 10:47. Filed under , , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for ""रॉ-वन" ने "बॉडीगार्ड" को पिटा, कमाए 61करोड"

Leave a reply