|

सिक्किम में कम तीव्रता का भूकम्प

कोलकाता। सिक्किम के कुछ हिस्सों में शनिवार को कम तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 3.5 मापी गई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, कोलकाता के निदेशक जी.सी. देबनाथ ने बताया, "सिक्किम में शनिवार सुबह 3.5 तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया। भूकम्प का केंद्र सिक्किम-नेपाल सीमा पर था।" सिक्किम क्षेत्र के पर्यावरण पर वर्ष 1995 से शोध कर रहे एस.के. नाथ ने कहा, "यह भूकम्प राज्य में पिछले महीने आए बड़े भूकम्प के बाद के झटकों में से एक था।" भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-खड़गपुर में भूगर्भ विज्ञान के वरिष्ठ प्रोफेसर नाथ ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह चिंता की कोई बात है।"

Posted by Unknown on 13:29. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "सिक्किम में कम तीव्रता का भूकम्प"

Leave a reply