|

हिंदी हम लोगों की भाषा - विमल गुरूंग

सिलीगुड़ी। गोरखा जन मुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) सुप्रीमो रविवार को जब मंगपंग की एक सभा में आदिवासियों को हिंदी में संबोधित कर रहे थे, तब उनकी हिंदी सुन कर लोग हंस पड़े। इस पर उन्होंने भी हंस दिया। कहा, मैं लालू प्रसाद की स्टाइल वाली हिंदी बोल रहा हूं। मेरी हिंदी ठीक नहीं है, लेकिन मेरा दिल सौ फीसदी सही है। हिंदी हमलोगों की भाषा है। हमलोग यहां पर सिर्फ गोरखा समुदाय की लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि पहाड़ व तराई-डुवार्स में रहनेवाले बिहारी, मारवाड़ी, आदिवासी सभी के लिए हमलोग आंदोलन कर रहे हैं। इस क्षेत्र का विकास होने पर सभी समुदाय के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Posted by Unknown on 09:17. Filed under , , , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "हिंदी हम लोगों की भाषा - विमल गुरूंग"

Leave a reply