|

स्वास्थ्य निदेशक ने चिकित्सा व्यवस्था का लिया जायजा

कालिम्पोंग। राज्य के स्वास्थ्य निदेशक एस दत्ता चौधरी ने महकमा अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न वार्डो का निरीक्षण व चिकित्सा व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और वार्डो के अलावा सूचना पट्ट आदि स्थानों पर नेपाली भाषा का प्रयोग करने का भी निर्देश दिया। वह देर रात दार्जिलिंग पहुंचे और यहां से थोड़ी देर बाद ही कालिम्पोंग के लिए रवाना हो गए। यहां आते ही वह वार्डो में पहुंचे। उनके साथ अस्पताल के एसडीएमओ डॉ. पी विश्वास सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

निदेशक से अस्पताल के समीप रहने वाली समाजसेवी ज्योति कार्की ने चिकित्सालय में एक रेडियोलॉजिस्ट और एक हड्डी के चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की। बताया कि इसके कारण लोगों को सिलीगुड़ी सहित अन्य स्थानों पर इलाज के लिए जाना पड़ता है। इसके अलावा ओपीडी में आने वाले मरीजों की पंजीकरण सूची दुरुस्त कराने की मांग की। स्वास्थ्य निदेशक ने अस्पताल के ही चेस्ट क्लीनिक को दूसरे अस्पताल से वापस परिसर में लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन के साथ स्थानीय प्रशासन को भी अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों अस्पताल के अंदर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे और स्वास्थ्य विभाग को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी।

Posted by Unknown on 22:27. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "स्वास्थ्य निदेशक ने चिकित्सा व्यवस्था का लिया जायजा"

Leave a reply