|

धनतेरस पर छह करोड़ का ऑटो बाजार

सिलीगुड़ी. इस दीपावली धनतेरस के मौके पर ऑटो-बाइक सेक्टर में छह से सात करोड़ के व्यापार की संभावना है। प्राकृतिक आपदा ने बाजार को प्रभावित भी किया है, फिर भी व्यवसायी मौजूदा हाल में उत्साहित हैं।ऑटो सेक्टर में करीब पांच से छह करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। फोर्ड मोटर के नरेश अग्रवाल ने बताया कि इस दीपावली मे फोर्ड की करीब 12 कारों की मांग है, जिसमें फीगो, इंडिवर समेत अन्य गाड़ियां हैं। इसकी कीमत करीब एक करोड़ के आसपास है। जबकि हुंडई कार के संजय बंसल ने बताया कि उनके यहां करीब एक सौ गाड़ियों की मांग है, लेकिन आपूर्ति कम होने के कारण करीब 25 कारों की डिलेवरी होगी। इसकी कीमत करीब एक करोड़ के आसपास होगी। मारूति की मांग तो है, लेकिन मनेसर में हड़ताल के कारण सप्लाई नहीं होने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है।

बीके ऑटो के निर्मल गर्ग का कहना है प्रोडक्शन कम होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। वैसे किसी तरह से धनतेरस पर करीब एक करोड़ से अधिक का कारोबार होना है। वहीं टॉपसेल टोयेटा के उपाध्यक्ष नितिन खुराना का कहना है कि इनोवा की मांग अधिक है। आपूर्ति कम होने के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोयेटा में जनवरी की बुकिंग चल रही है। वैसे इस धनतेरस पर करीब एक से डेढ़ करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। सेब्रोलेट के प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि धनतेरस पर ऑटो बाजार में कुछ तेजी तो आई है। इस धनतेरस पर करीब 10-12 गाड़ियों की डिलेवरी की जाएगी, जिसमें करीब 60-70 लाख रूपये के कारोबार की उम्मीद है।

बाइक बाजार

पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार के चारों ओर पहाड़ होने के कारण यहां के बाईक बाजारों में तेजी का रूख रहता है। बीके ऑटो हीरो होंडा के निदेशक नरेन्द्र गर्ग का कहना है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष मोटर साइकिल के बाजार में करीब 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। वैसे धनतेरस पर हीरो होंडा के करीब एक सौ बाइक की डिलेवरी होने की संभावना है, जिससे करीब 45-50 लाख का कारोबार होना है। वहीं केसंस होंडा के संदीप अग्रवाल का कहना की एक्टिवा और बाइक सेक्टर में मांग करीब पांच सौ से अधिक गाड़ियों का है, लेकिन आपूर्ति कम होने के कारण एक सौ अधिक गाड़ियों की डिलेवरी की जाएगी। इससे 50-55 लाख का कारोबार होगा।

हिमगिरी ऑटो के विजय अग्रवाल का कहना है कि बाजार में तेजी का असर नहीं दिख रहा है, वैसे धनतेरस पर करीब 40-50 गाड़ियों की डिलेवरी होगी, जिससे करीब 16 से 20 लाख का कारोबार होगा। जबकि बजाज के डिस्ट्रीब्यूटर ललित विहानी का कहना है बाजार में गत वर्ष की तुलना में तेजी का दौर है इस धनतेरस पर करीब 20-30 गाड़ियों की डिलेवरी होने की संभावना है, जिससे करीब 15 से 18 लाख का व्यापार होगा।

(साभार -जागरण)

Posted by Unknown on 02:23. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "धनतेरस पर छह करोड़ का ऑटो बाजार"

Leave a reply