|

लोगों का विश्वास खो चुकी है भाजपा - हरक सिंह रावत

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो भ्रष्टाचारी जेल में होंगे। रानीपोखरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस सत्ता में आई तो रोजगार व राज्य के विकास पर ध्यान देगी। पूर्व विधायक किशोरी लाल सकलानी ने कहा कि कांग्रेस ही राज्य का विकास करने में सक्षम है। कांग्रेस नेता सोम गुप्ता, फुरकान अहमद कुरैशी, शंकर सिंह महरालू, रेखा बहुगुणा, प्रमोद कपरूवान व रमेश सोलंकी आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया। पूर्व प्रधान भगवान सिंह रावत ने अध्यक्षता व यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम नेगी ने संचालन किया। उधर, बुल्लावाला में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान अब्दुल रज्जाक, अतर सिंह, विनोद चौहान, रघुवीर सिंह व विक्रम आदि उपस्थित थे।
(साभार - जागरण )

Posted by Unknown on 09:54. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "लोगों का विश्वास खो चुकी है भाजपा - हरक सिंह रावत"

Leave a reply