|

सबसे बड़े भारतीय धनकुबेर है मुकेश अम्बानी

न्यूयार्क। फोर्ब्स पत्रिका की नई सूची में शामिल देश के 100 सबसे समृद्ध लोगों की सम्पत्ति में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इनकी सम्पत्ति पिछले साल 300 अरब डॉलर से घटकर इस साल 241 अरब डॉलर रह गई है। पत्रिका में कहा गया, "लगातार चौथे साल रिलायंस इंडस्ट्री के प्रमुख मुकेश अम्बानी 22.6 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ सूची में पहले स्थान पर हैं, हालांकि उनकी भी सम्पत्ति में 4.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है।" पत्रिका में कहा गया कि इस्पात सम्राट लक्ष्मी मित्तल 19.2 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी सम्पत्ति में 6.9 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। विप्रो प्रमुख अजीम प्रेमजी अपने ट्रस्ट को दो अरब डॉलर मूल्य के शेयर का दान करने के बाद भी सूची में तीसरे स्थान पर रहे।

सूची
में 10 सर्वाधिक समृद्धि लोगों की सम्पत्ति पिछले साल 150 अरब डॉलर से घटकर 113.6 अरब डॉलर रह गई। सर्वाधिक नुकसान अनिल अम्बानी को 7.4 अरब डॉलर का हुआ। इसके साथ ही वह 2004 में पहली बार सूची में शामिल होने के बाद इस साल पहली बार 10 सबसे समृद्ध भारतीयों की सूची से बाहर हो गए। पत्रिका के मुताबिक सूची में फिर से शामिल होने वाले 85 भारतीयों में से सिर्फ 19 की ही सम्पत्ति में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रतिशत के लिहाज से सर्वाधिक वृद्धि मोटरसाइकिल निर्माता ब्रिजमोहन लाल मुंजाल की सम्पत्ति में हुई, जिन्होंने हीरो होंडा में होंडा मोटर्स की हिस्सेदारी बाजार मूल्य से आधी कीमत पर खरीद ली है। डॉलर के लिहाज से सर्वाधिक 1.5 अरब डॉलर की वृद्धि सन फार्माश्यूटिकल्स के मालिक दिलीप शांघवी की सम्पत्ति में हुई।

सूची में पहले से 10 वा स्थान

मुकेश अम्बानी (22.6 अरब डॉलर)
लक्ष्मी मित्तल (19.2 अरब डॉलर)
अजीम प्रेमजी (13 अरब डॉलर)
शशि एवं रवि रुइया (10.2 अरब डॉलर)
सावित्री जिंदल (9.5 अरब डॉलर)
सुनील मित्तल (8.8 अरब डॉलर)
गौतम अदानी (8.2 अरब डॉलर)
कुमार मंगलम बिड़ला (7.7 अरब डॉलर)
पालोंजी मिस्त्री (7.6 अरब डॉलर)
आदि गोदरेज (6.8 अरब डॉलर)

Posted by Unknown on 02:13. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "सबसे बड़े भारतीय धनकुबेर है मुकेश अम्बानी"

Leave a reply