|

पहाड़ में मौसम बदला, ठंड में इजाफा

कर्सियांग। मौसम ने करवट और ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद हिल्स के मौसम में परिवर्तन आना शुरू हो गया है।सुबह हल्की बारिश के बाद बर्फीली हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया। हालत यह हो गई कि लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए और ठंड से बचने की जुगत में लग गए। दीपावली के पूर्व अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। त्योहार होने के कारण ठंड का लोगों पर असर कम दिखाई दिया और यही वजह थी कि बाजार में लोगों की भीड़ देखने को मिली। खरीददारी का सिलसिला जारी रहा। हालांकि शाम होते ही भीड़ कम हो गई। अचानक मौसम में परिवर्तन होने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और ठंड से अपनी व परिवार के हिफाजत का इंतजाम कर लिया है। देर रात कई स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा और इसके कारण वाहनों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।

Posted by Unknown on 21:37. Filed under , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "पहाड़ में मौसम बदला, ठंड में इजाफा"

Leave a reply