|

माईतीघर (1966) नेपाली फिल्म के गीतों का गुलिस्ताँ

दीपक राई
नेपाली
सिनेमा के गौरवशाली अतीत के आँचल में कई यादगार फिल्मे है जिनके गाए गीत आज भी नेपाली भाषी लोगों के जीवनशैली में अहम जगह बनाए हुए है । सन 1966 में हिन्दी फिल्मो के मशहूर अदाकारा माला सिन्हा जो कि नेपाली मूल की थी ने नेपाली भाषा में "माईतीघर" नामक फिल्म का निर्माण किया , इस नायिका प्रधान फिल्म में माला सिन्हा ने ही प्रमुख भूमिका निभाई। इस फिल्म में नायक सीपी लोहानी थे जो बाद में माला सिन्हा के साथ विवाह बंधन में बंधे थे , मजेदार बात तो यह है कि इस फिल्म में हिन्दी सिनेमा के कई दिगाज्जो ने भी भरपूर योगदान दिया था । फिल्म का शीर्षक गीत लता मंगेशकर ने गाया था , इसके अलावा सुनील दत्त, राजेन्द्रनाथ ने भी फिल्म में मेहमान भूमिका निभाई थी । फिल्म के निर्माता बीएस थापा थे जिन्होंने बाद में मनोज कुमार अभिनीत फिल्म "हिमालय की गोद में" को निर्देशित किया था । इस फिल्म के दुर्लभ गीतों को आपके समक्ष गूगल की वीडियो प्रदाय सेवा यूट्यूब के माध्यम से पेश कर रहा हूँ ।

यो हो मेरो प्राण भन्दा प्यारो - माईतीघर


मान लाज - माईतीघर

काला कुर्तैले -
माईतीघर


माँ प्यार बेचिदिन्छु - माईतीघर

Posted by Unknown on 09:35. Filed under , , , , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

0 comments for "माईतीघर (1966) नेपाली फिल्म के गीतों का गुलिस्ताँ"

Leave a reply