Schools Could re-open from September in Darjeeling
00:22 | Posted in darjeeling, GJM, latest, slider, कर्सियांग, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »
A DOCUMENTARY ON KURSEONG - Must Watch Video
Lets come forward and join hands to develop Kurseong as new tourism destination. Love your Kurseong...
00:04 | Posted in darjeeling, कर्सियांग, दार्जिलिंग, वीडियो | Read More »
British era landmark crumbling in Darjeeling
PTISome local residents have also constructed a temporary toilet, close to the landmark, on the grounds. With the passage of time and no upkeep, two to three feet of the top portion of the chimney has tumbled down. One resident, Dipesh Chetrri said that the authorities should take immediate measures to preserve the landmark as well as to include it among world heritage sites. He said to protect it the authorities should declare Chimney as a tourist spot with the help of the forest and tourism department. Councillor Vinod Sharma, who is the in-charge of the Conservancy Department, told PTI that a part of Chimney was within the limits of the municipality. Sharma said that steps for its maintenance would be raised at the next meeting of the municipality.
21:08 | Posted in darjeeling, कर्सियांग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »
Kurseong to soon get Hills’ first medical college
Kolkata :The Hills of Darjeeling is set to get its first medical and nursing college under a public-private partnership model. As per the proposal of the state government, the new medical college will be in Kurseong. State Health Department spokesperson Asit Biswas said a team comprising top state health officials, under the chairmanship of the director of medical education, is preparing a project report for setting up the college.Another team comprising principal of North Bengal Medical College and Hospital (NBMCH), Anup Roy, Darjeeling Gorkha Hill Council administrator, Anil Verma, and other health officials had visited the SB Dey TB Sanatorium in Kurseong a few days ago and submitted its report for the project. Senior health officials said the state government will apply to the Medical Council of India (MCI) this year and simultaneously select a private partner to set up the medical college by 2013.
According to the proposal, the private partner will have to invest Rs 400 crore. The government will allow the private partner to fill up 50 per cent of the seats by charging capitation fee from the students. At present, the sanatorium has 200 beds (50 beds for women), and according to the norms of the MCI, at least 200 beds are required for 50 students at the time of its inception and 400 beds are required after it gives permission.
Health officials, however, feel that they are still apprehensive about the outcome of the project as most of the private partners are reluctant to join hands with the government to set up any projects. Already the government is awaiting approval from MCI over launching the second-year programme in the medical colleges at Malda, Murshidabad and Sagardutta Medical College in North 24-Parganas.
( Source - Indian Express)
21:43 | Posted in darjeeling, कर्सियांग, दार्जिलिंग | Read More »
पहाड़ के तीन महकमो के चेयरमैन घोषित
दार्जिलिंग। पहाड़ के तीन नगरपालिका दार्जिलिंग, कर्सियांग व कालिम्पोंग में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की घोषणा गोरखा जनमुक्ति मोर्चा प्रमुख विमल गुरुंग ने कर दी। इस दौरान सभी ने निष्पक्ष रूप से जनता के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। सभी ने यह भी कहा कि किसी को कोई शिकायत हो तो वह सीधे इसकी शिकायत विमल गुरुंग से कर सकते हैं, लेकिन इसकी नौबत नहीं आने दी जाएगी। मिरिक से चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का नाम नहीं घोषित किया गया। यहां के जिमखाना में आयोजित समारोह में विमल गुरुंग ने दार्जिलिंग से अमर राई, वाइस चेयरमैन सुक बहादुर विश्व, कालिम्पोंग से एलवी परियार व वाइस चेयरमैन गंगा माया गुरुंग, कर्सियांग से समरदीप ब्लोन को चेयरमैन व कल्पना प्रधान को वाइस चेयरमैन घोषित किया। कर्सियांग के चेयरमैन को लेकर कई दिनों से संशय चल रहा था। इस पर से रविवार को पर्दा उठ गया। सभी के नाम पर पार्षदों से मोर्चा प्रमुख ने राय मशविरा भी किया और सभी ने उनकी सुझाए प्रत्याशी पर कोई आपत्ति नहीं जाहिर की। सभी को खादा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया और दायित्व का पाठ पढ़ाया गया।11:10 | Posted in कर्सियांग, कालिम्पोंग, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा, दार्जिलिंग, विमल गुरुंग | Read More »
GJM win Darjeeling, Kurseong and Kalimpong municipal elections
While Darjeeling, Kurseong and Kalimpong municipalities were won by the Gorkha Janmukti Morcha (GJM) candidates without any contest, polls slated for the December 11 will decide the fate of five out of nine wards of the Mirik Municipality. “3pm on November 18 was the last date of withdrawal of nomination. As there were only single candidates for all the wards of Darjeeling, Kalimpong and Kurseong along with 4 wards of Mirik. After handing over symbols (rising sun) and preparing form seven (List of contesting candidates,) these candidates were declared victorious” stated Chewang Palzor, District Election Officer. The GJM had contested all 32 seats in Darjeeling, all 23 seats in Kalimpong, all 20 seats in Kurseong and all nine seats in Mirik. In Kalimpong an independent candidate (Ward number four) had joined in the fray. The candidate however withdrew his nomination on November 16 leaving only one GJM candidate in each of the 23 wards.
In Mirik however the scenario was different. Eight independent candidates filed nominations in six out of nine wards, brushing shoulders with the nine official GJM candidates in Mirik. Majority of the independent candidates are believed to owe allegiance to the GJM.
The GJM then tried to coax the rebels into withdrawing and even issued threats of expulsion। Finally Nima Singh Tamang withdrew from Ward 6; Sunil Bomzan from Ward 7 and Saraswati Tamang from Ward 3.However Pemba Tshering Tamang from Ward 2; Vijay Tamang from Ward 6; Roshan Tamang from Ward 7; Mrs Krishna Sarki from Ward 8 and Vijay Tamang from Ward 9 decided to contest as independents.
“We have expelled Vijay Tamang of Ward 7; Roshan Tamang and Mrs Krishna Sarki from the party। The other two independent candidates do not owe allegiance to the GJM” stated GJM general secretary Roshan Giri.“The certificates of election were handed over to the winning candidates in Darjeeling, Kurseong and the uncontested candidates in Mirik on Friday. For Kalimpong it will be handed over on Saturday” stated Palzor.
“Only after the notification of election after December 13 (the day of counting for the Mirik polls) will the Government invite the formation of Municipal boards in the 4 Hill Municipalities” added the District Election Officer।“We will be taking our victory rallies in the Hills on Saturday” stated Giri. The last Municipal election in the Hills had been held in 2004.
With the Gorkha Janmukti Morcha (GJM) managing to seize power by driving out the Gorkha National Liberation Front (GNLF) leaders and supporters from the Hills in mid 2008, the GNLF Municipal Councillors had defected to the GJM. The GJM agitating for a separate state had put a halt to elections to the Municipalities and Panchayats.
However with the signing of the Gorkhaland Territorial Administration (GTA) agreement followed by the passing of the GTA 2011 Bill in the West Bengal Assembly on September 2, GJM leaders including President Bimal Gurung have opined that number of development activities specially under the Municipalities have been hampered and had demanded immediate elections to the Hill civic bodies.
(Courtesy - Hindustan Times)
19:50 | Posted in news, कर्सियांग, कालिम्पोंग, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »
रोहिणी मार्ग का किया जाएगा कायाकल्प
कर्सियांग। पहाड़ चढ़ने के दौरान रोहिणी मार्ग से गुजरने वाले लोगों को मुंह से इस समय आह, उफ सरीखे शब्द निकल जाते हैं। वाहनों की हालत खराब हो जाती है। इस मार्ग के साथ लोगों के कई खराब अनुभव जुड़े हुए हैं। अभी इस सड़क की स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि आने वाले दिनों इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों के समस्या को दूर करने के लिए इस मार्ग के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। इसको राष्ट्रीय राजमार्ग सरीखे सड़कों की तरह बनाया जाएगा। इंजीनियरिंग डिवीजन के कार्यकारी अभियंता केसी घिमिरे ने बताया कि इस सड़क को यात्रियों के सुविधा के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इसके लिए मानक तैयार कर लिए गए हैं और पूरे रास्ते को तोड़कर नए सिरे से फिर से निर्माण किया जाएगा। इसको राजमार्ग का रूप दिया जाएगा।निर्माण के दौरान गुणवत्ता का भी ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए शीघ्र निविदा जारी कर दी जाएगी। आने वाले तीन सप्ताह के भीतर के अंदर ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा और संभावना जताई कि 25 नवंबर से एक माह के लिए यह मार्ग बंद कर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके बगैर सड़क निर्माण पूरा नहीं हो पाएगा। सड़क के प्रस्तावित रूप के लिए विभाग ने नक्शा तैयार कर लिया है। इसके लिए पूरे रोहिणी का सर्वे भी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि करीब पांच करोड़ की लागत से इस मार्ग का कायाकल्प हो जाएगा। हालांकि इसमें बढ़ोत्तरी हो सकती है और यह राशि आठ से नौ करोड़ रुपये तक जा सकती है। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। इस समय यह मार्ग काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है और रोज इस मार्ग से सैकड़ों वाहनों का आना-जाना होता है।
11:59 | Posted in कर्सियांग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »
बिल जमा नहीं करने कई टेलीफोन कनेक्शन कटे
कर्सियांग। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के असहयोग आंदोलन के दौरान फोन का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के फोन कनेक्शन काटे जाना शुरू हो गए हैं। इससे लोगों में गुस्सा है। विभागीय अधिकारी ने नाम नहीं देने के शर्त पर बताया कि इस बारे में कोलकाता से आदेश मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है और बकाया जमा नहीं करने तक फोन लाइन सुचारु नहीं किये जाएंगे। इसमें स्थानीय अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने बताया कि कम से कम 80 प्रतिशत बिल जमा किया जाएगा तभी फोन चालू किए जाएंगे। गोजमुमो प्रमुख विमल गुरुंग ने पूर्व में घोषणा की थी कि पिछले बिल को छोड़कर अगस्त माह से शुरू हुए बिल का भुगतान जमा किया जाएगा। इसके बावजूद अधिकारी इसे पार्टी से जुड़ी घोषणा मानते हैं और कहा कि इस बारे में प्रदेश सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं मिला है। यह जब तक नहीं मिलेगा, फोन कनेक्शन काटने और बिल के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। दूसरी ओर, उपभोक्ता असमंजस की स्थिति में हैं। उनका कहना है कि उनका कहना है कि ऐसी बात थी तो गोजमुमो या सरकार को पूर्व में स्पष्ट कर देना चाहिए था। उनका कहना है कि इस समस्या का समाधान मोर्चा नेताओं को ही करना चाहिए ताकि इसका समुचित हल निकले और लोगों को राहत मिल सके। अब तक कर्सियांग में कई कनेक्शन काट दिए गए हैं और इससे संचार सेवा पर सीधे तौर पर असर पड़ रहा है।
(साभार - जागरण )
13:59 | Posted in कर्सियांग, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा, गोरखालैंड, दार्जिलिंग, विमल गुरुंग | Read More »
पहाड़ में मौसम बदला, ठंड में इजाफा
कर्सियांग। मौसम ने करवट और ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद हिल्स के मौसम में परिवर्तन आना शुरू हो गया है।सुबह हल्की बारिश के बाद बर्फीली हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया। हालत यह हो गई कि लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए और ठंड से बचने की जुगत में लग गए। दीपावली के पूर्व अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। त्योहार होने के कारण ठंड का लोगों पर असर कम दिखाई दिया और यही वजह थी कि बाजार में लोगों की भीड़ देखने को मिली। खरीददारी का सिलसिला जारी रहा। हालांकि शाम होते ही भीड़ कम हो गई। अचानक मौसम में परिवर्तन होने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और ठंड से अपनी व परिवार के हिफाजत का इंतजाम कर लिया है। देर रात कई स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा और इसके कारण वाहनों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।21:37 | Posted in कर्सियांग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »
तीनधारिया में 70 परिवार राहत शिविरों में
कर्सियांग। तीनधारिया के भानुग्राम, क्रिकेट पाखा, मित्र संघ गोलाई, तीनधारिया चाय बागान आदि क्षेत्र के तकरीबन 70 से अधिक परिवार भूकंप व भूस्खलन से पीड़ित परिवार कुल छह राहत शिविरों में रह रहे हैं। यह जानकारी गुरुवार को कर्सियांग प्रखंड विकास अधिकारी भास्कर मोक्तान ने दी। उन्होंने बताया कि शिविरों में रहने कुछ ऐसे परिवार के सदस्य भी बरसात होने के दौरान आते हैं। जिनके मकानों में भूकंप के झटके से दरार पड़ गए हैं और जो अपने भवनों को छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कुछ सदस्य मौसम ठीक रहने से अपने घरों में ही अक्सर रहा करते हैं।तीनधारिया क्षेत्र के भूकंप व भूस्खलन से पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता पहुंचाने का कार्य जारी है। गुरुवार को क्षेत्र के पीड़ितों को कुल मिलाकर साढ़े तीन क्विंटल चावल, 35 तारपोलिन, 25 किलो चूड़ा, 10 किलो दाल, 10 किलो चीनी, 3 कार्टून बिस्कुट, किरासन तेल आदि राहत सामग्री के तहत वितरित किये गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रिलिफ कैंप का संचालन करने के लिए क्षेत्रीय लोगों को लेकर कमेटी बनाई गई है। इसी कमेटी के जरिए प्रशासन की सामग्री पीड़ितों को दी जा रही है। बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे तीनधारिया स्थित रेलवे कारखाना के नीचे भूस्खलन से क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग 55 के संदर्भ में उन्होंने बताया कि इसका मरम्मत कार्य के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। तीनधारिया के कई क्षेत्रों में भूस्खलन जाने व भू-धंसान होने का क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है।
19:34 | Posted in कर्सियांग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »
हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए संयुक्त प्रयास की जरूरत
कर्सियांग। आकाशवाणी कर्सियांग की स्वर्ण जयंती पर पिछले 14 सितंबर से आकाशवाणी में आयोजित हिंदी दिवस पखवाड़ा समारोह गुरुवार को भव्य समारोह के बीच समापन हुआ। समारोह में सभी ने हिंदी राष्ट्रभाषा की अधिकारिक प्रयोग कर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का आग्रह प्रमुख अतिति एलपी यल्मो ने किया। अपने सेवाकाल में राजभाषा संसदीय समिति के सदस्य रहने के दौरान किये गए कार्यो का स्मरण करते हुए उन्होंने विभिन्न तथ्यों की जानकारी भी दी। केंद्र प्रमुख इज्जत सिंह ने सभी को उत्साहित होकर कार्यालय में हिंदी भाषा का प्रयोग करने का सुझाव दिया। समारोह में पूर्व में कई रंगारंग कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।लेखन पर कार्यशाला, निबंध-टिप्पणी, लेखन प्रतियोगिता, कविता पाठ, आशुभाषण प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई थी। उच्च शक्ति प्रसारण दूरदर्शन केंद्र, कर्सियांग परिसर में भी हिंदी दिवस पखवाड़ा समारोह संपन्न हुआ। केंद्र के सहायक अभियंता शंकर प्रमाणिक ने भारतीय संविधान एवं भारत सरकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए राजभाषा हिंदी के अधिकारिक प्रयोग को सुनिश्चित करने के लिए एक माहौल का निर्माण करने पर बल दिया। केंद्र निदेशक अभियंता एचसी देवनाथ ने कहा कि हिन्दी को बल देने के लिए सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है। समारोह में केंद्र के हिंदी अधिकारी विनोद कुमार मिश्र, केंद्र प्रमुख इज्जत सिंह सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किये। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद आकाशवाणी सेवा के उप निदेशक एसबी सुनुवार ने दिया।
(साभार - जागरण)
19:28 | Posted in कर्सियांग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »
पहाड़ में नगरपालिका चुनाव 11 दिसंबर को
सिलीगुड़ी। पहाड़ के चार महकमा दार्जिलिंग, कर्सियांग, कालिम्पोंग व मिरिक नगरपालिका में 11 दिसंबर को चुनाव होगा। इसकी अधिकारिक घोषणा नगर विकास मंत्री फिरहाद 'रवि' हाकिम ने की है। हिल्स में शांति व्यवस्था के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रही हैं। इससे पूर्व गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन पर भी राज्यपाल व राष्ट्रपति के मुहर लगने की औपचारिकता पूरी हो जाएगी। इसके लिए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी इस समय दिल्ली में है। दूसरी ओर, चुनाव की तिथि घोषित होते ही पहाड़ का राजनीतिक पारा फिर गरम हो गया है। सभी दलों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और प्रत्याशियों ने भी ताल ठोंकना शुरू कर दिया है।
अखिल भारतीय गोरखालीग के महासचिव लक्ष्मण प्रधान ने कहा कि यह अच्छा निर्णय है और पार्टी के केंद्रीय कमेटी की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा होगी। क्रांतिकारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता गोविंद क्षेत्री ने कहा कि नगरपालिका में चुनाव होना आवश्यक था। इसमें प्रत्याशियों को उतारने पर विचार-विमर्श पार्टी की बैठक में होगा। हालांकि मुख्यमंत्री को यह भी साफ कर देना चाहिए कि यह चुनाव जीटीए और दागोपाप की तर्ज पर होगा या नहीं। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमेटी के वरिष्ठ सदस्य आरपी वाइबा ने कहा कि चारों नगरपालिका के बोर्ड पर पार्टी का ही गठन होगा। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में जीत गोजमुमो की ही होगी। कई वर्षो से नगरपालिका चुनाव नहीं होने के कारण यहां का कार्यभार महकमा शासक ही देखते हैं।
19:35 | Posted in कर्सियांग, कालिम्पोंग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी | Read More »
पहाड़ को उबरने नहीं दे रहा भूकंप
दार्जिलिंग। अभी कुछ दिन ही बीते थे कि फिर भूकंप ने अपने तेवर दिखाकर लोगों को सहमने पर मजबूर कर दिया। बीती रात अचानक आए भूकंप के बाद पूरी रात लोगों की डर, आशंका के बीच बीती। पिछले दिनों आए भूकंप के बाद बड़ी मुश्किल से लोग अपने घरों में जाने की हिम्मत जुटा पाए थे, लेकिन गुरुवार देर रात आए झटके से लोगों के मन में पूरे पहाड़ पर शंकाओं का बादल घिरता गया और कई ने अपनी रात सड़कों के नाम कर दी। यहां ज्यादातर घरों में लोग सो रहे थे। अचानक सवा 10 बजे के समीप आए भूकंप ने लोगों की नींद तोड़ दी और उनका चैन गायब हो गया। आनन-फानन में सभी लोगों ने अपने घर खाली कर दिये और बारिश होने के बावजूद सड़कों पर उतर आए।
रात घनी होती गई, लेकिन लोगों की आंखों से नींद गायब रही। दरअसल, रविवार को आए भूकंप के कारण कई लोगों के घरों में दरारें आ गई हैं और कई घने इलाकों में बड़ी इमारतों के पास घर हैं। इसमें भी दरारें आ गई हैं। ऐसे में अचानक रात में आए झटके से लोग सहम उठे और आशंका में अपना घर खाली कर दिया। उन्हें डर था कि कहीं कोई इमारत धराशायी होकर उनके आशियाने पर कहर बनकर ना टूट पड़े। यही हाल गांव-बस्तियों में रहने वाले लोगों का भी रहा। सड़कों के फटने और कई स्थानों पर भूस्खलन आने से भी लोगों में प्रकृति के प्रति डर बढ़ता जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। कर्सियांग में यहां बीती रात भूकंप आने के बाद लोगों के होश उड़ गए। सबसे ज्यादा बुरा हाल राहत शिविर में रह रहे लोगों का रहा। अचानक रात को कंपन हुई तो लोग घबरा गए। जब तक वह कुछ समझते भूकंप का असर खत्म हो चुका था।
इस दौरान एक-दूसरे को समझाने का क्रम भी बना रहा और थोड़ी देर में स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन डर लोगों में समाया रहा। कई स्थानों पर लोग अपने घरों के बाहर रहे और देर रात अपने घरों में गए। कालिम्पोंग में भी यहां अचानक भूकंप के झटके आने से लोग अपने घरों से चंद सेकेंड के अंदर ही बाहर आ गए। इस महकमा में पिछले दिनों आए भूकंप से चार लोगों की जान चली गई थी और दर्जनों घायल हुए थे। इसके अलावा सरकारी व निजी संपति का भारी नुकसान हुआ था। ऐसे में लोगों के दिमाग में रविवार का भूकंप ताजा हो गया। झटके का असर खत्म होने के बाद भी लोगों के चेहरे पर डर की लकीरें खिंची रही।
20:14 | Posted in कर्सियांग, कालिम्पोंग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »
अधिकारियों ने जुटाए आंकड़े, करोड़ों का नुकसान
कर्सियांग. हाल ही में आए भयावह भूकंप से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर्सियांग महकमा शासक सूदेन छिरिंग भोटिया व प्रखंड विकास पदाधिकारी भास्कर मोक्तान ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों लंकू, उत्तर पूर्व शेल्पू, दक्षिण-पूर्व शेल्पू, कर्मठ बड़ा सिटोंग आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया व भूकंप से क्षतिग्रस्त स्थिति का जायजा लिया। प्रखंड विकास अधिकारी भास्कर मोक्तान ने बताया कि लंकू में भूकंप से कई इलाकों के जमीन में दरारें पड़ गई है। इस क्षेत्र में अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 61 मकान प्रभावित हुए हैं। अभी तक भूकंप के चपेट में आने से शेल्पू क्षेत्र में 80 भवन व कर्मठ क्षेत्र में 29 मकान क्षतिग्रस्त हुए है। यह सभी क्षेत्र भसूवा इलाके में (सिंकिंग जोन) होने के कारण जमीन धसने व क्षतिग्रस्त होने का क्रम लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दूधिया, सेज्जे, माना, माहल्दिराम, मालूटार सहित अन्य कई इलाकों में भी भूकंप से जमीन फटने व मकानों में दरार पड़ने क्षतिग्रस्त होने आदि की रिपोर्ट लगातार मिल रही है। 21:49 | Posted in कर्सियांग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »
तिनाधारिया में 180 भवन क्षतिग्रस्त
कर्सियांग। महकमा अंतर्गत तीनधरिया क्षेत्र में भी भूकंप का व्यापक असर पड़ा है। इसके कारण क्षेत्र के लगभग 180 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीनधरिया-सुकना क्षेत्र अंतर्गत नया कमान में 35, माल्दीराम में 15, मालुटार में 10, सिमरिंग में 10, नरबुंग में 5, गिताग में 5, जगपाना में 5 सिपाहीघुरा में 9, चाय बगान में 7 व घुम्ती चाय बागान में 15 मकान को क्षति पहुंची है। इसके अलावा तीन धरिया अंतर्गत राजबारी से गैरीगांव तक की जमीन भी फट गई है। सभी प्रभावित परिवार के सदस्य यहां से पलायन करके अन्यत्र चले गए हैं। उन्होंने पुरानी तीनधरिया उच्च विद्यालय व डीडी वाईए भवन में आश्रय लिया है।
10:08 | Posted in कर्सियांग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »
कलिम्पोंग में अब तक 4 मौतों के पुष्टि
सिलीगुड़ी । देश के पूर्वी और उत्तरी इलाके में रविवार को आए भूकम्प में पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में मरने वालों की संख्या कम से कम 10 हो गई है, जबकि 200 से अधिक घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि की घोषण की है। भूकम्प का केंद्र सिक्किम और नेपाल सीमा पर था। इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, कलिंपोंग में चार और सिलीगुड़ी, कुर्सियांग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिलीगुड़ी में एक व्यक्ति की मौत भूकम्प के बाद हृदयाघात से हो गई। जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में चाय बगान के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उत्तरी दिनाजपुर में दो लोगों की मौत की खबर है।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि देने की घोषणा की। बाद में उन्होंने कुर्सियांग और सिलीगुड़ी में प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया। मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों के साथ आपात बैठक की और राहत तथा बचाव कार्य के लिए उठाने जाने वाले आवश्यक कदमों की चर्चा की। उन्होंने कहा, "हम मकानों के क्षतिग्रस्त होने तथा अन्य नुकसान का भी आकलन करेंगे और फिर इसके लिए भी मुआवजा तय करेंगे।" सिक्किम से सटे पश्चिम बंगाल के कई इलाकों की इमारतों में दरारें आ गई हैं, जबकि भारी भूस्खलन के कारण सिक्किम व उत्तरी बंगाल के बीच सम्पर्क भी कट गया है। मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाके में और भी भूस्खलन हो सकता है। भूकम्प के और भी झटके आ सकते हैं। भूकम्प के कारण बड़ी तादाद में लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिलीगुड़ी अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि करीब 40 लोगों को भर्ती किया गया, जबकि 40 अन्य की इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई है।
सिक्किम के नजदीक स्थित कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार जिलों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई थी। सिलीगुड़ी में एक सब-स्टेशन क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन रविवार रात तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। उत्तर बंगाल मामलों के मंत्री गौतम देब ने रविवार रात बताया, "दार्जिलिंग सहित उत्तर बंगाल के ज्यादातर इलाके भूकम्प के बाद बारिश की चपेट में हैं, यहां रविवार रात से लगातार बारिश जारी है। भूकम्प के बाद कलिमपांग और कुर्सियांग में हुए भूस्खलन से स्थिति और भी खराब हो गई है।" एक दमकल अधिकारी ने बताया कि भूकम्प से दीवारों के ढहने और गैस रिसाव के चलते बिजली आपूर्ति की लाइनें और दूरसंचार नेटवर्क बाधित हुए हैं। राज्य सचिवालय, राइटर्स बिल्डिंग्स के पुलिस नियंत्रण कक्षों व कोलकाता स्थित पुलिस मुख्यालयों में एक आपातकालीन हेल्पलाइन (03322145486) शुरू की गई है।
09:11 | Posted in कर्सियांग, कालिम्पोंग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग, सिक्किम | Read More »
सिलीगुड़ी,जलपाइगुड़ी,कालिम्पोंग में 1-1 व्यक्ति की मौत

दार्जिलिंग। आज शाम को आये भूकंप से मरने वालो की तादाद धीरे धीरे समय के साथ बढ़ रही है ,ताज़ा जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाकों में भूकम्प के चलते तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 46 लोग घायल हो गए। उत्तर बंगाल मामलों के मंत्री गौतम देब ने कहा कि सिलीगुड़ी और जलपाइगुड़ी में भूकम्प से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक तीसरी मौत कलिम्पोंग में हुई। देब ने बताया कि कलिम्पोंग और कुर्सियांग में कई स्थानों पर भूस्खलन हुए हैं जबकि सिलिगुड़ी में एक नर्सिग होम में कई लोग घायल हुए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में बताया कि भूकम्प के बाद राज्य के उत्तरी हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। सिलिगुड़ी में डॉक्टरों ने बताया कि करीब 22 लोगों को भर्ती किया गया है और 24 अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
11:22 | Posted in कर्सियांग, कालिम्पोंग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी | Read More »
भूकंप के झटके से सहमा पहाड़
दार्जिलिंग। दार्जिलिंग में छह बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके आए। बिजली गायब और लोग सड़कों पर उतर आए। आनन-फानन में पूरी जनता सड़कों पर अपने परिवार के साथ आ गई। चारों तरफ शोरगुल का माहौल था। बिजली जाने से थोड़ी देर के लिए भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई थी। यही हालत कर्सियांग, कालिम्पोंग सहित अन्य स्थानों पर रही। काफी देर तक माहौल अनियंत्रित रहा और चीख-पुकार होती रही। हालात सामान्य होने के बाद जब लोग घरों में पहुंचे तो पूरा घर अस्त-व्यस्त रहा। सारे सामान बिखरे पड़े मिले। भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है, लेकिन घरों में लोगों के बर्तन, इलेक्ट्रानिक सामान सहित अन्य सामग्री टूट-फूट गए थे। इस दौरान सभी के चेहरे सहमे रहे। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे का हालचाल जानने के लिए कई स्थानों पर फोन किये, लेकिन नेटवर्क बाधित रहा।09:57 | Posted in कर्सियांग, कालिम्पोंग, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »
विकास के लिए एकजुटता जरूरी - गोजयुमो
कर्सियांग। रोहिणी गोजमुमो प्रखंड कमेटी की सभा प्रमोद क्षेत्री की अध्यक्षता में रोहिणी मोर्चेबुंग गोजमुमो पार्टी कार्यालय में हुई। सभा में युवा मोर्चा प्रखंड कमेटी सदस्य सुरेश तामंग ने रोहिणी में एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। सचिव राई ने क्षेत्र विकास के लिए मनमुटाव को त्यागकर सभी से एक साथ रहने का आह्वान किया। प्रमुख सलाहकर बिटिस प्रधान ने रोहिणी क्षेत्र के सड़क, पेयजल सहित अन्य विकासमूलक कार्यो में बाहर से किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप नहीं करने का आह्वान किया। विकासमूलक कार्यो का टेंडर क्षेत्र वासियों को ही देने की मांग भी की गई। सुजाता राई ने कहा कि नारी मोर्चा के सदस्यों ने जी जान लगाकर पार्टी की सहायता की है और इसके विकास के हर योगदान दिया जाएगा। भविष्य में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। विकास परक कार्यो में नारी मोर्चा को भी साथ रखने पर ध्यान देना आवश्यक है। इससे नारियों को वंचित नहीं किया जाना चाहिए।प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप प्रधान ने रोहिणी के जनता के हित को ध्यान में रखकर कार्य करने की प्रतिबद्धता की बात को फिर दोहराया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद क्षेत्री ने कहा कि गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन के चुनाव के बाद रोहिणी क्षेत्र के समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इसके लिए सभी कार्य योजना अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने तैयार कर ली है और इसके परिणाम दिखाई देंगे। सभा को राजमान राई, सूर्य बहादुर तमांग, आरबी थापा ने भी संबोधित किया। सभा के निर्णय अनुसार रोहिणी क्षेत्र में विकासमूलक कार्यो के लिए युवा मोर्चा प्रखंड कमेटी के मार्फत आवेदन करना अनिवार्य है। संचालन सुंदर राई ने किया।
22:23 | Posted in कर्सियांग, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा, गोरखालैंड, दार्जिलिंग | Read More »






