मुजफ्फरनगर दंगों के बाद देहरादून में हाई अलर्ट किया गया
08:22 | Posted in Dehradun, hindi news, Latest News, उत्तराखंड, देहरादून, समाचार | Read More »
चीन के 100 सैनिकों ने की भारतीय सीमा में घुसपैठ
(हिन्दुस्तान)
06:50 | Posted in hindi news, समाचार | Read More »
केदारनाथ को भारी नुकसान, सैकड़ों के मरने की आशंका
07:43 | Posted in Dehradun, hindi news, उत्तराखंड, देहरादून | Read More »
राजस्थान में 5 गोरखा जवानों की सडक दुर्घटना में मौत
05:00 | Posted in hindi news, समाचार | Read More »
देहरादून: युवती से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
जन्मदिन की पार्टी में अन्य लोगों के अलावा प्रेम प्रताप के दो अन्य रिश्तेदार राजेंद्र सैनी और हरीश भी थे, जिन्होंने धोखे से पीड़िता के कोल्ड ड्रिंक्स में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता पर नशे का असर होने लगा तो वह अपने कमरे की तरफ भागी। तीनों अभियुक्त भी उसके पीछे-पीछे उसके कमरे में आ गये और उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया। कल होश में आने पर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज कराया। पीड़िता काशीपुर में किसी फैक्ट्री में काम करती है और अभियुक्तों में से एक के घर किराये पर अकेले रहती है।
22:33 | Posted in Dehradun, hindi news, उत्तराखंड, देहरादून, समाचार | Read More »
मेघालय में 15 खदान कर्मचारियों की मौत
शिलांग| मेघालय के दक्षिणी गारो हिल्स स्थित एक कोयला खदान की दीवार ढह जाने से उसमें पानी भर गया। खदान में खनन कर रहे 15 खनिक पानी में डूब गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी। जिलाधिकारी आर.पी. मारक ने बताया, "नेंगकोल इलाके की एक खदान की दीवार ढह जाने से बगल के पानी भरे दूसरे खदान का पानी उस खदान में भर गया जिसमें 15 खनिक काम कर रहे थे।"उन्होंने बताया कि अन्य 15 खनिक हालांकि खदान से निकलने में कामयाब रहे। मारक ने बताया कि यह हादसा हालांकि 10 जून को हुआ था लेकिन इसके बारे में मंगलवार को तब पता चला जब देर से जानकारी मिलने पर जिले के अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 15 खनिकों के शव अभी भी खदान के भीतर पड़े हैं। शवों को निकालने का कार्य चल रहा है।
21:06 | Posted in hindi news, North East, समाचार | Read More »
उत्तराखण्ड : कांग्रेस विधायक भाजपा में हो सकते है शामिल
चंद्र शेखर जोशीकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य जो मुख्यमंत्री के करीबी हैं, इस क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस क्षेत्र में यशपाल आर्य अधिक प्रभावी नेता हैं, जिनके समर्थन से लोग मुख्यमंत्री को पसंद कर रहे हैं। वहीं सितारगंज सीट कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य की सीट का हिस्सा रही है, तथा इस सीट पर हरीश रावत गुट का इस सीट पर प्रभाव नगण्य है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य रविवार को दिल्ली रवाना हो गए जहां कांग्रेस हाईकमान से कई मामलों पर सहमति ली जा सकती है, वहीं विजय बहुगुणा उत्तहराखण्डं कांग्रेस अध्यलक्ष पद पर यशपाल आर्य को बनाये रखने के लिए प्रबल संतुष्टि करेगें।
इसके अलावा प्रचारित किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा मूलतरू बंगाली हैं। उनके पूर्वज बंगाल से आकर टिहरी में बसे थे। यह बात बंगाली समुदाय की ओर से वितरित पर्चे में कही जा रही है। परन्तु राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में दलित, मुस्लिम, बंगाली और थारू आबादी ज्यादा है, यहां से कांग्रेस की जीत आसान नहीं होगी। अपने विधायक को गंवा कर चोट खाई भाजपा सितारगंज विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से बदला लेने के लिए हर संभव दाव चलने के मूड में है।
भाजपा एक ऐसा ब्रहमास्त्र चलाने जा रही है जिससे कांग्रेस निरीह व सकते में पड सकती है। भाजपा भी कांग्रेस को तू डाल डाल, मैं पात पात का सबक सिखाने की तैयारी कर रही है, कांग्रेस के वरिष्ठभ विधायक को भाजपा में शामिल कराकर कांग्रेस में हडकम्घ्प मचा सकती है। इसके अलावा पिछले विस चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर यानी बसपा से भी पीछे रही थी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बंगाली विस्थापितों को भूमिधरी का अधिकार देने संबंधी हालिया फैसलों के बल पर मुख्य मंत्री को यहां से लडाने का फैसला लिया गया है, इस निर्णय से भले ही बंगाली विस्थापित कांग्रेस के पक्ष में आए हों लेकिन इस इलाके में बसा पहाड़ी व पंजाबी समुदाय इस वजह से शायद ही कांग्रेस के पक्ष में आए।
वहीं रुद्रपुर दंगों ने तराई में जो सांप्रदायिक ध्रुवीकरण किया उसका फायदा भाजपा को मिला। ध्रुवीकरण की वजह से अल्पसंख्यक समुदाय भी बसपा का साथ छोड़कर कांग्रेस के पक्ष में खड़ा हुआ मगर दलित वोट बंट गया और उसका एक हिस्सा जहां बसपा के साथ डटा रहा, वहीं बड़ा हिस्सा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के कारण भाजपा के साथ चला गया। उनका मानना है कि इस सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का असर अभी शेष है और विस उपचुनाव होने पर सियासी दल इसे फिर हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष मशकूर अहमद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार तीन माह से आईसीयू से बाहर नहीं निकल पा रही है। मंत्री व विधायकों के झगड़ों के बीच आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीएम झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। रुड़की में कुरैशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार इस बात की घोषणा कर रहे है कि देहरादून व हरिद्वार में बिजली कटौती नहीं होगी, लेकिन जिले में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है। संसदीय सचिव के घर में दिन दहाडे़ हुई डकैती ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
वहीं भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, रूद्रपुर शहर के तमाम कांग्रेसी व बसपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। कुछ लोगों ने तो भाजपा में वापसी की। एक कार्यक्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल व राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी तथा पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार के समक्ष कांग्रेस व बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। इनमें पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, सभासद गुरदीप गावा, व्यापार मंडल के बलराम अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिनव छाबड़ा, राजीव गंगवार, सोनू खुराना, सन्नी खुराना, गगन अरोरा, बसपा के हरविंदर सिंह हारजी, राजीव जौहरी आदि शामिल हैं।
वहीं बसपा के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के भी शीघ्र भाजपा में शामिल होने की चर्चा हैं। भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। पूर्व विधायक महाजन गदरपुर-पंतनगर सीट से लगातार दो बार चुने गए थे। विधानसभा सीटों के परिसीमन के बाद उन्होंने रुद्रपुर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा। महाजन भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा में आने के बाद उन्हें सितारगंज सीट से मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के खिलाफ उतारा जा सकता है।
चूंकि सितारगंज बंगाली बहुल क्षेत्र है, लिहाजा पार्टी उन्हें फिलहाल एक मुफीद उम्मीदवार के तौर पर देख रही है परन्तु ज्यालदा संभावना बसपा के पूर्व विधायक नारायण पाल की ज्याददा है, वहीं बसपा ने नारायण पाल व उनके भाई मोहन पाल को पार्टी से निष्कासित किये जाने की घटना को उनके भाजपा में जाने की घटना से जोड कर देखा जा रहा है। पार्टी विधायक किरण मंडल के इस्तीफे के झटके से उबरने की कोशिश में जुटी भाजपा अब कांग्रेस पर उसी की तर्ज पर पलटवार की भी तैयारी में है। भाजपा अपने गोपनीय मिशन के तहत कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक को भाजपा में लाने के लिए तौलमोल कर रही है और इनकी भाजपा के कई केंद्रीय नेताओं से इस संबंध में चर्चा भी हुई है।
वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के लिए सीट खाली कराने को भाजपा ने कांग्रेस विधायक टीपीएस रावत का इस्तीफा कराया था तो अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के लिए सीट खाली कराने को भाजपा विधायक किरण मंडल से इस्तीफा दिला सीट खाली कराने में कामयाबी पाई। भाजपा के लिए यह किसी झटके से कम नहीं रहा क्योंकि विधानसभा चुनाव में पार्टी कांग्रेस से केवल एक सीट पीछे रही। अब भाजपा फिर इसी तर्ज पर कांग्रेस को एक झटका देने की कोशिश कर रही है।
चर्चा है कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक पिछले कुछ दिनों से भाजपा के राज्य और केंद्रीय स्तर के कुछ बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। इनकी दिल्ली में भाजपा के कुछ वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं से कई दौर की वार्ताएं भी हो चुकी हैं। यह भी चर्चा है कि कांग्रेस से असंतुष्ट चल रहे इन विधायक की भाजपा नेताओं से नजदीकी की खबर पार्टी नेताओं को लगने से वह डैमेज कन्टोरल की तैयारी में जुट गये हैं।
21:02 | Posted in Dehradun, hindi news, उत्तराखंड, देहरादून, समाचार | Read More »
महज़ 2 रन पर हुई पूरी टीम आल आउट
चंडीगढ़ : क्रिकेट के मैदान में कब क्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, कोई टीम महज 2 रन पर ही पवेलियन लौट जाए, यह सुनने में अजीब जरूर लगेगा। यह हुआ मानसा में आयोजित पंजाब इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 टूर्नामेंट में। बेशक यह प्रथम श्रेणी का मैच नहीं था, लेकिन, इसका स्तर इसलिए कम नहीं आंका जा सकता, क्योंकि यह बीसीसीआई की यूनिट पीसीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का हिस्सा था।मानसा के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मनदीप सिंह की फिरकी में फिरोजपुर की टीम ऐसी उलझी कि 2 रन पर ही ढेर हो गई। यही नहीं, मनदीप ने इस पारी में 2 हैट्रिक लगाकर अपना नाम भी रिकॉर्डस की सूची में दर्ज करा लिया। मैच में मनदीप ने कुल 14 विकेट लिए। मानसा टीम 153 रन पर आउट हुई। फिरोजपुर की टीम पहली पारी में 8।1 ओवर में 2 रन पर सिमट गई।
( भास्कर)
00:04 | Posted in cricket, hindi news, क्रिकेट, खेल | Read More »
दलाई लामा को मारने की साजिश रच रहे हैं चीनी एजेंट?
धर्मशाला/लंदन| तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है कि चीनी एजेंट उन्हें मारने के लिए कुछ तिब्बती महिलाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। धर्मशाला स्थित दलाई लामा के दफ्तर ने रविवार को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि 'दलाई लामा के जीवन को खतरा है।' धर्मशाला में विस्थापित तिब्बत सरकार का मुख्यालय है। दलाई लामा के निजी सचिव चिम्मी चोएकाप्पा ने कहा, "दलाई लामा को इस सम्भावित खतरे के बारे में संदेश मिले हैं।"ब्रिटेन के समाचार पत्र 'संडे टेलीग्राफ' को दिए गए खास इंटरव्यू में 76 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता दलाई लामा ने कहा कि उन्हें तिब्बत से ऐसे संदेश मिले हैं कि चीनी एजेंट उन्हें जहर देकर मारने के लिए तिब्बती महिलाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं।तिब्बती धर्मगुरु ने कहा कि वह भारत सरकार के सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर अति सुरक्षित मंदिर परिसर में रहते हैं। इस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था समय-समय पर दुरुस्त की जाती है।
दलाई लामा ने कहा, "हमने तिब्बत से सूचना मिली है कि कुछ चीनी एजेंट स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जिससे कि वे मुझे जहर देकर मार सकें। ये महिलाएं बालों में और स्कार्फ में जहर लगाकर आना चाहेंगी और मुझसे आशिर्वाद लेते समय मुझे जहर देने का प्रयास करेंगी।"
00:40 | Posted in buddha, hindi news, news, समाचार | Read More »
GJM to boycott Mamata meetings in Darjeeling
IANSDARJEELING :The Gorkha Janmukti Morcha (GJM) on Sunday called for a boycott of all future meetings of chief minister Mamata Banerjee and North Bengal Development minister Goutam Deb in the Darjeeling hills. The call came after the government denied permission to the John Barla-led faction of the Akhil Bharatiya Adivasi Vikash Parishad (ABAVP), supported by the GJM, to hold a rally in the Nagrakata area of Jalpaiguri Sunday.
Both Barla and GJM chief Bimal Gurung were slated to address the rally. Barla has also called for an indefinite shut down in the Terai-Dooars area from April 23. The Barla-led faction of the ABAVP supports the GJM demand for the inclusion of 398 mouzas (area less than a sub-division) - 196 from Dooars, 199 in Terai and three in Rajganj - in the Gorkhaland Territorial Administration (GTA), an autonomous body to run the administration in Darjeeling.
The GJM had earlier threatened a widespread movement to press for their demand. However, after March 24 meeting with Banerjee, its leaders had expressed satisfaction over the declaration of election for the autonomous body in July this year. The GJM, spearheading the agitation for carving out a separate state of Gorkhaland from the Darjeeling hills in north Bengal, had signed a tripartite agreement with the state and central governments on July 18 last year for setting up the autonomous body with more powers than its predecessor Darjeeling Gorkha Hill Council formed in the 1980s.
07:44 | Posted in darjeeling, hindi news, गोरखालैंड, ज़रा हटके, दार्जिलिंग | Read More »
क्या- क्या हुआ महंगा और सस्ता
नई दिल्ली। महंगाई से त्रस्त जनता को जल्द निजात नहीं मिलती नजर आ रही है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सर्विस टैक्स की दर को 2 फीसदी बढ़ाकर 10 फीसदी से 12 फीसदी करने का ऐलान किया है। सरकार ने जहां व्यक्तिगत आयकर टैक्स में दो लाख की छूट दी, वहीं सरकार ने सर्विस टैक्स बढ़ाकर टैक्स छूट की भरपाई कर ली है। क्या हुआ महँगा
इससे लक्जरी आईटम, खाने की चीजें, हवाई यात्रा और ऐशो आराम की चीजें महंगी हो गई। साथ ही बड़ी कारों पर लगने वाले 22 फीसदी कर को बढ़ाकर 24 फीसदी कर दिया गया है। कपड़ा, खाना, फोन बिल, हवाई सफर, पार्लर, सोना, मोबाइल महंगा हो गया है। पाना मसाला, तम्बाकू महंगा। सोना, हीरा, विदेशों से आयातित साइकिल महंगी हो गई है। रिफाइंड गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी डबल कर दी गई है।
क्या हुआ सस्ता
आइयोडाइज्ड साल्ट, माचिस, सोया प्रोडक्ट्स सस्ते हो गए हैं। सोलर पॉवर लैंप, लेड बल्ब सस्ते हो गए हैं। सिगरेट, बीड़ी पर छूट ।
01:45 | Posted in hindi news, समाचार | Read More »
गोरखा नौकरानी संग दुर्व्यवहार, भारतीय राजनयिक दोषी
न्यूयार्क| न्यूयार्क की एक अदालत ने एक भारतीय राजनयिक व उनके पति को अपनी भारतीय घरेलू नौकरानी के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने के मामले में उसे 15 लाख डॉलर देने को कहा है। 'न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक भारतीय वाणिज्य दूतावास की पूर्व प्रेस काउंसलर नीना मल्होत्रा व उनके पति जोगेश मल्होत्रा ने अपनी भारतीय नौकरानी शांति गुरुंग के साथ दुर्व्यवहार किया था। न्यायाधीश ने राजनयिक से जो राशि चुकाने के लिए कहा है उसमें से पांच लाख डॉलर की राशि शांति गुरुंग को पहुंचाए गए भावनात्मक कष्ट के लिए है। मेनहट्टन के फेडरल मजिस्ट्रेट जज फ्रेंक मास के मुताबिक मल्होत्रा दम्पत्ति ने अपनी पूर्व नौकरानी का पासपोर्ट व वीजा जब्त कर उसे बिना पैसे के काम करने के लिए मजबूर किया था और उसे अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलने से रोका था। मल्होत्रा दम्पत्ति ने नौकरानी को धमकाया था कि यदि उसने उनकी इजाजत के बिना खुद यात्रा की तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उसके साथ मारपीट होगी, उसका बलात्कार किया जाएगा और उसे किसी सामान की तरह वापस भारत भेज दिया जाएगा।मामले की जांच कर रहे जज विक्टर मारीरो ने मास की इन अनुशंसाओं को ध्यान में रखा। दिसम्बर 2010 में मारीरो ने मल्होत्रा दम्पत्ति के खिलाफ गुरुं ग को फैसला सुनाया। मल्होत्रा दम्पत्ति मामले की सुनवाई से पहले ही भारत लौट गए थे। गुरुंग ने अपने मुकदमे में आरोप लगाया था कि उसे 2006 में ए-3 वीजा पर अमेरिका लाया गया था और उससे दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में यह बताने के लिए कहा गया कि उसे काम के लिए प्रति घंटा सात डॉलर मिलते हैं। गुरुं ग से उसकी जन्मतिथि के बारे में भी झूठ बोलने के लिए कहा गया था। उसने अमेरिकी अधिकारियों के सामने खुद को 18 साल की बताया जबकि उसकी वास्तविक उम्र 17 वर्ष थी। जून 2006 के बाद से गुरुंग बहुत बुरी परिस्थितियों में रह रही थी। उसकी नियुक्ति के समय उसे जो काम करने के लिए कहा गया था, अब उसे उससे कहीं ज्यादा काम करने पड़ रहे थे। गुरुंग के कामों में भोजन पकाना, साफ-सफाई करना, मल्होत्रा की हर रोज मसाज करना, खरीददारी करना, कपड़े धोना और मल्होत्रा दम्पत्ति द्वारा अक्सर रात के तीन बजे तक चलने वाली पार्टियों में कई इंतजाम करना शामिल था।
22:31 | Posted in hindi news, समाचार | Read More »
पंजाब में 70% , उत्तराखण्ड में 65 % मतदान : आयोग
नई दिल्ली | चुनाव आयोग ने सोमवार शाम को कहा कि पंजाब और उत्तराखण्ड में क्रमश: 70 फीसदी और 65 फीसदी मतदान होने की सम्भावना है। आयोग ने हालांकि यह भी कहा कि मतदान केंद्रों पर अब भी मतदाताओं की भीड़ को देखते हुए मतदान का प्रतिशत और बढ़ सकता है। आयोग ने संकेत दिया कि वर्ष 2007 में हुए मतदान की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है। उप निर्वाचन आयुक्त आलोक शुक्ला ने कहा कि पंजाब में शाम पांच बजे तक 70 फीसदी मतदान हो चुका था। उन्होंने कहा कि अंतिम मतदान का प्रतिशत 77 फीसदी तक पहुंच सकता है।वर्ष 2007 में मतदान का प्रतिशत 75.3 था। एक अन्य उप निर्वाचन आयुक्त सुधीर त्रिपाठी, जो मुख्य रूप से उत्तराखण्ड की स्थिति के बारे में बता रहे थे, ने कहा कि शाम पांच बजे तक राज्य में 65 फीसदी मतदान हो चुका था। राज्य में 70 फीसदी मतदान की सम्भावना है। पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य में 63.9 फीसदी मतदान हुआ था।
07:26 | Posted in hindi news, समाचार | Read More »






